spot_img

Jharkhand की बेटियों को IIM कोलकाता का मिला साथ, अब करोड़ों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : Jharkhand State Livelihood Promotion Society ने Indian Institute of Management Calcutta के साथ बड़ा समझौता किया है। लक्ष्य साफ है कि गांव की महिलाओं को ग्लोबल स्तर की उद्यमी बनाना। यह साझेदारी अगले 3 वर्षों तक चलेगी। समझौते पर JSLPS के COO विष्णु परिदा एवं IIM कोलकाता के CEO डॉ. विवेक कुमार राय ने हस्ताक्षर किये। कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

Jharkhand की महिलाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी

अब झारखंड के 24 जिलों के 264 प्रखंडों में सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को ट्रेनिंग दी जायेगी। जैसे, बाजार की समझ, बिजनेस बढ़ाने की तकनीक एवं आधुनिक मैनेजमेंट के गुर। पहले चरण में 50 हजार महिलाओं को चुना जायेगा। इनमें से 500 महिलाओं को खास ‘एडवांस ट्रेनिंग’ मिलेगा। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत 150 महिलाओं को ऐसा तैयार करना जो सालाना 1 करोड़ से ज्यादा कारोबार करें।

इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…

इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें

ये महिलाएं रोल मॉडल एवं गांव-गांव की प्रेरणा बनेंगी। योजना खत्म होने के बाद भी मदद जारी रहे, इसके लिये हर प्रमंडल में स्थानीय इनक्यूबेशन सेंटर बनाये जायेंगे। सबसे खास बात यह है कि यह सुविधा पूरी तरह मुफ्त होगी। इस योजना में 5 करोड़ का फंड सहारा बनेगा। इक्विटी फंड + सॉफ्ट लोन कुल 5 करोड़ रुपये का प्रावधान रहेगा। ताकि, कोई सपना पैसे की कमी से अधूरा न रह जाये।

इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…

इसे भी पढ़े :गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…

इसे भी पढ़े :झारखंड में बदल गया स्कूलों का टाइम-टेबल, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...