spot_img
spot_img
spot_img

शौर्य, समर्पण और विजयगाथा का दूसरा नाम झारखंड जगुआर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : झारखंड की धरती पर सुबह की पहली किरण के साथ टेंडर ग्राम का आकाश गर्व, उल्लास और देशभक्ति के रंगों से भर उठा। वीरता और बलिदान की जीवंत गाथा, झारखंड जगुआर ने आज अपने 17वें स्थापना दिवस की नई इबारत लिखी। यह केवल एक समारोह नहीं था, बल्कि उन रणबांकुरों के शौर्य की महागाथा थी, जिन्होंने अपने लहू से इस धरती को उग्रवाद के अंधकार से मुक्त करने का प्रण लिया।

मुख्य अतिथि की हैसियत से मौजूद DGP अनुराग गुप्ता एवं IG जगुआर अनूप बिरथरे जब परेड की सलामी ले रहे थे, तो हर जवान की आंखों में साहस की चिंगारी और हृदय में कर्तव्यनिष्ठा की ज्वाला धधक रही थी। झारखंड जगुआर के कमांडो दस्ते ने जब नक्सलियों के विरुद्ध अपने अदम्य शौर्य का जलवा दिखाया, तो वहां मौजूद हरेक शख्स की आत्मा गर्व से भर उठी। यह केवल कौशल का प्रदर्शन नहीं था, बल्कि नक्सलवाद के विरुद्ध छेड़े गये युद्ध की जीवंत झलक थी।

गुजरे 17 वर्षों में झारखंड जगुआर ने अपनी शौर्यगाथा को न केवल दुर्गम जंगलों और पहाड़ों तक पहुंचाया, बल्कि इस धरती को भयमुक्त बनाने के लिये अपने प्राण तक न्योछावर कर दिये। बूढ़ा पहाड़ की कठिन राहें हो या सारंडा का घना जंगल, हर जगह इन बहादुर सपूतों ने नक्सलियों को उनके घातक मंसूबों में नाकाम किया और शांति की नई सुबह लिखी।इस गौरवमयी अवसर पर उन शहीदों को नमन किया गया, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की रक्षा की। उनके परिवारों को सम्मानित किया गया और रक्तदान शिविर में जवानों ने अपने रक्त की बूंदें दान कर यह संदेश दिया कि वे केवल लड़ते ही नहीं, बल्कि जीवन भी संवारते हैं।

झारखंड जगुआर का आदर्श वाक्य – “जीत ही लक्ष्य” – अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि वीरता की अमिट पहचान बन चुका है। नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के इस अभियान में यह विशेष बल निरंतर आगे बढ़ रहा है। झारखंड अब एक नये सूर्योदय की ओर अग्रसर है, जहां भय का नहीं, बल्कि विश्वास, साहस और उम्मीद की रोशनी का साम्राज्य होगा। झारखंड जगुआर के IG अनूप बिरथरे ने अपने संबोधन में कहा कि गुजरे 17 वर्षों में झारखंड जगुआर ने 297 नक्सलियों को अरेस्ट किया, वहीं 34 खूंखार उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। झारखंड जगुआर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अबतक कई मेडल झटके हैं। झारखंड राज्य को उग्रवाद मुक्त राज्य बनाने की दिशा में झारखण्ड जगुआर अहम भूमिका निभा रही है। इस समारोह में DGP अनुराग गुप्ता, DG एमएस भाटिया, ADG डॉ संजय आनंद राव लाठकर, ADG सुमन गुप्ता, प्रिया दुबे सहित कई आला पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...