रेमडेसिविर सहित अन्य दवाओं की कालाबाजारी की जांच से हाइकोर्ट संतुष्‍ट नहीं, CID ADG हाजिर हों…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रेमडेसिविर और अन्य महत्वपूर्ण दवाओं की हो रही कालाबाजारी की जांच पर झारखंड हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है। हाईकोर्ट ने सीआईडी के एडीजी को हाजिर होकर जांच की जानकारी देने को कहा है। दवाओं की कालाबाजारी के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने यह निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें : अचानक से नदी में आई बाढ़ …और बहने लगी बा‍रातियों से भरी बोलेरो, फिर…

किसी को बचाने का किया जा रहा प्रयास

गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस मामले में किसी को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि रेमडेसिविर की कालाबाजारी के मामले में राजीव सिंह को जेल भेज दिया गया है। एक अस्पताल संचालक और दवा दुकान संचालक का बयान दर्ज किया गया है। इस मामले में अभी अनुसंधान जारी है। जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बारिश@Jharkhand : कहीं डायवर्सन बहा, कहीं दीवार तो कहीं पेड़ गिरे, पढ़ें पूरी खबर  

अदालत ने महाधिवक्ता से ग्रामीण एसपी के बारे में सवाल किया। महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि उनकी ग्रामीण एसपी से बात हुई है। उस समय लोग रेमडेसिविर और अन्य जरूरी उपकरण और दवाओं के लिए परेशान थे। उस समय की परिस्थिति को देखते हुए ग्रामीण एसपी ने सिर्फ किसी को मदद पहुंचाई थी।

इसे भी पढ़ें : राज्यवासियों को टीका दिलाने में सहयोग करें कंपनियां : CM #HemantSoren

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

Ranchi : Indian National Congress की झारखंड इकाई में...