spot_img

BREAKING : झारखंड सरकार के मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का निधन

Date:

spot_img
spot_img
  • कोरोना पॉजि‍टिव होने के बाद मेदांता अस्‍पताल में हुये थे भर्ती
  • इलाज के बाद शुक्रवार को रिपोर्ट आई थी निगेटिव, शनिवार को हो गई मौत

रांची : झारखंड सरकार के अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का 73 साल की उम्र में रांची के मेदांता अस्‍पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्‍हें मेदांता अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। मगर आज उनका निधन हो गया।

इसे भी पढ़ेंं : खुल गई दुनिया की सबसे लंबी #AtalTunnel, पीएम ने किया उद्घाटन

इसे भी पढ़ेंं :  हाथरस कांड के दोषियों के दंड से भविष्य को मिलेगा उदाहरण : योगी

चार बार संभाली मंत्री पद की जिम्‍मेवारी

हाजी हुसैन अंसारी ने राज्य में चार बार मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। पहली बार वर्ष 2009 में शिबू सोरेन की अगुवाई में गठित सरकार में छह महीने के लिए हाजी हुसैन अंसारी ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए थे।

इसके बाद झामुमो के समर्थन से जब भाजपा के नेतृत्व में अर्जुन मुंडा की सरकार बनी तो उन्हें अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाया गया था। तीसरी बार चार अगस्त 2013 में कांग्रेस के समर्थन से हेमंत सोरेन नेतृत्व में गठित 13 महीने की सरकार में भी हाजी हुसैन अंसारी अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाये गये थे। 2019 में चुनाव जीतकर आने के बाद वर्तमान सरकार में भी उन्‍हें अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री बनाया गया। हाजी हुसैन अंसारी झारखंड के हज कमेटी के चेयरमैन भी थे।

कांग्रेस से की थी राजनीतिक जीवन की शुरुआत

देवघर जिला के मधुपुर प्रखंड के पिपरा गांव में 23 जुलाई, 1947 को जन्मे अंसारी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। मगर कुछ दिन बाद ही जेएमएम में शामिल हो गये थे। हाजी हुसैन अंसारी जेएमएम के कद्दावर नेता थे और मधुपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। हाजी हुसैन, शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन के काफी करीबी माने जाते थे। मधुपुर विधानसभा से 1995, 2000 और 2009 में चुनाव जीता। 2004 में विक्षप के नेता भी रहे। 2019 में मधुपुर विधानसभा सीट से फिर चुनाव जीते और अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री बने। इससे पहले 2009 में भी अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण मंत्री रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :

झारखंड में बैंक बंद, 30 हजार कर्मचारी हड़ताल पर…

Ranchi : झारखंड समेत देशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के...

झारखंड में 115 फूड प्रोडक्ट पर FSSAI का बड़ा एक्शन…

Ranchi : झारखंड में खाद्य सुरक्षा विभाग ने 115...

हाईकोर्ट ने दी डेडलाइन, 6 महीने में JET और 2 महीने में JPSC अध्यक्ष…

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की उच्च शिक्षा...

गांव में खुली समस्याओं की पोटली, मौके पर सुलझे पुराने विवाद…

 Garhwa : सरकारी दफ्तर की कुर्सी छोड़कर जब अधिकारी...

रांची में त्योहारों की रौनक से पहले सुरक्षा का पहरा, DC ने दो टूक कहा…

Ranchi : राजधानी रांची त्योहारों की रंगीनियों में डूबने...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: