मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के अंतिम प्रारूप प्रकाशन के तहत अपडेट आंकड़े को किया प्रदर्शित
RANCHI : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने गुरुवार को बताया कि राज्य में अब मतदाताओं की कुल संख्या 2 करोड़ 45 लाख 29 हजार 841 हो गई है। 9 नवंबर 2022 से 8 दिसंबर 2022 तक चले विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत मतदाताओं की संख्या में कुल 2.7 प्रतिशत बढोतरी हुई है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत राज्यभर में चले विशेष ड्राइव में 5 लाख 40 हजार 360 नए मतदाता बने हैं। इनमें करीब 96.28 प्रतिशत आवेदन ऑनलाईन प्राप्त हुए। जनवरी के अंत तक इन नए मतदाताओं को नया वोटर कार्ड उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी निर्वाचन सदन, सेक्टर 2, धुर्वा स्थित सभागार में पत्रकार वार्ता में दी।
18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं में 156 प्रतिशत का इजाफा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2023 के तहत 18-19 आयु वर्ग के युवाओं को फोकास किया गया था। इसके पहले 18-19 आयु वर्ग के कुल 1,69,018 मतदाता थे, जबकि अंतिम प्रारूप प्रकाशन में 18-19 आयु वर्ग के 4,33,774 मतदाता हो गए हैं। इस प्रकार पुनरीक्षण अवधि में इस आयु वर्ग के मतदाताओं में 156 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। उनकी संख्या अब 2,64,756 है।
लिंगानुपात बढ़कर हुआ 946
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि कुल नए मतदाताओं की बात करें, तो पुरुष मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 2,37,872 है, जो लगभग 1.92 प्रतिशत है और महिला मतदाताओं की संख्या में कुल वृद्धि 3,02,406 है, जो लगभग 2.60 प्रतिशत है। पुनरीक्षण में मतदाता सूची का लिंगानुपात बढ़कर 946 हो गया है। राज्य में प्रोजेक्टेड पॉपुलेशन के आलोक में 18+ आयु वर्ग के नागरिकों का अनुपात 63.06 है। EP अनुपात मतदाता जनसंख्या अनुपात के बारे में दर्शाता है, जो कि 18+ की जनसंख्या पर आधारित है। जनवरी 2023 तक अनुमानित जनसंख्या के आधार पर आदर्श EP अनुपात 63.06 है। जबकि पुनरीक्षण के पश्चात झारखण्ड का EP अनुपात 59.15 हो गया है।
Electoral Literacy Club की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण का किया जा रहा है कार्य
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए Electoral Literacy Club की स्थापना एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। वर्तमान में राज्य में भावी मतदाताओं के लिए 2,474 तथा युवा मतदाताओं के लिए 412 Electoral Literacy Club का गठन किया गया है। 28,248 चुनाव पाठशाला एवं 966 वोटर अवेयरनेस फोरम का गठन किया गया है।
मतदाताओं को मिलेगा नए डिजाइन का फोटो मतदाता पहचान पत्र
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग से प्राप्त निदेश के आलोक में राज्य में मतदाताओं को और अधिक सुरक्षा मानकों से युक्त नए डिजाईन (लैंडस्केप) का फोटो मतदाता पहचान पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : पारसनाथ को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : मम्मी-पापा ने छीना मोबाइल, बेटी क्या कर गई… देखें
इसे भी पढ़ें : बाइक उड़ाने में माहिर दो लोगों का क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें
इसे भी पढ़ें : माशूका को गली में बुलाया, फिर कर दिया कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : “Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें








