Ranchi : 2026-27 के आम बजट में रेलवे क्षेत्र को 2.78 लाख करोड़ रुपये की मंजूरी मिली, जिसमें झारखंड को 7536 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देशभर के रेल मंडलों से जुड़कर यह जानकारी साझा की। झारखंड में फिलहाल 63470 करोड़ के प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कई DPR तैयार किये जा रहे हैं। राज्य में 12 वंदे भारत और चार अमृत भारत एक्सप्रेस पहले ही चल रही हैं, जबकि दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी गई है। इनमें से एक ट्रेन धनबाद–कोयंबटूर रूट पर जल्द दौड़ेगी।पश्चिम बंगाल को 14205 करोड़, ओडिशा को 10928 करोड़ और बिहार को 10379 करोड़ रुपये मिले हैं। पश्चिम बंगाल से सिलीगुड़ी–पटना–गुवाहाटी बुलेट ट्रेन और बिहार से वाराणसी–पटना–सिलीगुड़ी बुलेट ट्रेन प्रस्तावित हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल के लिए नई घोषणा नहीं हुई, लेकिन खड़गपुर–टाटानगर–बागडीह चौथी लाइन प्रोजेक्ट को स्पेशल रेलवे प्रोजेक्ट घोषित किया गया, जिससे ट्रेन लेट होने की समस्या खत्म होगी।
झारखंड के लिए रिकॉर्ड ₹7,536 करोड़ का बजट आवंटित हुआ है। ₹63,470 करोड़ के प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं।12 से अधिक वंदे भारत, 4 अमृत भारत ट्रेन चल रही है: रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी
#Budget2026 #ViksitBharatBudget #UnionBudget2026 pic.twitter.com/0YhohoImri— Ministry of Railways (@RailMinIndia) February 2, 2026












