spot_img
spot_img

झारखंड स्थापना पखवाड़ा: 23.26 लाख बच्चों ने ली शपथ…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड की स्थापना केवल एक अलग राज्य के जन्म की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, स्वाभिमान और बेहतर भविष्य के सपनों की पहचान है। इसी गौरवशाली यात्रा को याद करते हुये राज्यभर में झारखंड स्थापना पखवाड़ा-2026 मनाया जा रहा है। कहीं स्कूली बच्चे विकसित झारखंड बनाने का संकल्प ले रहे हैं, तो कहीं वर्षों से अपने पक्के आशियाने का सपना संजोए गरीब परिवार नए घर में कदम रख रहे हैं। राज्य के अलग-अलग जिलों में शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, आवास और स्वच्छता को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 17 नवंबर को इन आयोजनों में खास उत्साह देखने को मिला।

31,756 स्कूलों में विशेष प्रार्थना सभा

स्थापना पखवाड़ा के अवसर पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से राज्य के 31,756 विद्यालयों में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, महापुरुषों, आंदोलनकारियों, राज्य गठन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी दी गई। सबसे खास बात यह रही कि इस विशेष आयोजन में राज्य के 23,26,916 छात्र-छात्राओं ने विकसित झारखंड के निर्माण और राज्य के विकास में अपनी भागीदारी निभाने की शपथ ली। यह पहल बच्चों को अपनी मिट्टी, अपने इतिहास और अपने महापुरुषों से जोड़ने के साथ भविष्य के झारखंड के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराने की कोशिश भी है।

महिलाओं को 1.52 करोड़ की सौगात

सिमडेगा में स्थापना पखवाड़ा के दौरान ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वयं सहायता समूहों और ग्राम संगठनों को विभिन्न आजीविका योजनाओं के तहत कुल 1 करोड़ 52 लाख 65 हजार 500 रुपये की सहायता प्रदान की गई। उपायुक्त कंचन सिंह और उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी ने लाभुकों को सांकेतिक चेक सौंपे। इस राशि का वितरण पांच योजनाओं के तहत किया गया। सामुदायिक निवेश निधि : 1.12 करोड़ रुपये, चक्रीय निधि : 24.30 लाख रुपये, झारखंड समावेशी आजीविका योजना : 7.60 लाख रुपये, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना : 75 हजार रुपये, वल्नरेबिलिटी रिडक्शन फंड : 8 लाख रुपये। वहीं, ग्रामीण युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिये डीडीयू-जीकेवाई 2.0 के तहत कौशल रथ रवाना किया गया। उपायुक्त और डीडीसी ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। सिमडेगा के कोलेबिनरा में 26 नवम्बर कोलेबिरा प्रखंड एवं 27 नवम्बर को केरसई प्रखंड परिसर में रोजगार मेले लगेंगे। दोनों स्थानों पर सुबह 10 बजे से रोजगार मेले आयोजित किये जायेंगे।

कोडरमा में 549 परिवारों के घरों में गूंजेगी खुशियां

किसी गरीब परिवार के लिये अपना पक्का घर केवल चार दीवारें नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और आने वाले कल की उम्मीद होता है। इसी सपने को पूरा करने की दिशा में कोडरमा जिले में 15 से 21 नवंबर तक गृह प्रवेश सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान 549 पूर्ण आवासों में लाभुक परिवारों के गृह प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनमें शामिल हैं:

आवास योजनाआवासों की संख्या
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण200
अबुआ आवास योजना336
पीएम-जनमन8
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना5
कुल549

इन आवासों में गृह प्रवेश के साथ सैकड़ों परिवारों के जीवन में नई शुरुआत की उम्मीद जुड़ी है।

पलामू में 667 परिवारों को मिलेगा अपने घर का सुख

पलामू जिले में भी स्थापना पखवाड़ा के तहत 15 से 17 नवंबर तक 667 लाभुकों के गृह प्रवेश का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना और पीएम-जनमन के तहत तैयार आवासों में लाभुकों को गृह प्रवेश कराया जाना है। इन आयोजनों का उद्देश्य आवास योजनाओं के लाभुकों को उनके नये घरों में सम्मानपूर्वक प्रवेश दिलाना है। वहीं, लातेहार में 17 से 24 नवंबर तक स्थापना पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले के अलग-अलग प्रखंडों में अबुआ आवास योजना के लाभुकों ने अपने नवनिर्मित घरों में गृह प्रवेश किया। नये घर की दहलीज पर कदम रखते परिवारों के चेहरों पर खुशी और संतोष की झलक दिखाई दी। वर्षों से अपने पक्के आशियाने की उम्मीद लगाये परिवारों के लिए यह पल किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। वहीं, जिले के विभिन्न विद्यालयों में लेखन, निबंध और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा के जरिये झारखंड की विरासत और विकास की कल्पना को शब्दों में पिरोया। इसके साथ ही विकसित भारत जी राम जी के तहत रोजगार सृजन अभियान को लेकर विभिन्न पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी तरह लातेहार जिले में स्वच्छता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिये सभी पंचायतों के विभिन्न छठ घाटों पर सफाई अभियान भी चलाया गया।

इसे भी पढ़ें :

26 साल का झारखंड: सांसद डॉ. वर्मा का विशेष आलेख…

Ranchi : 15 नवंबर 2000, यह तारीख झारखंड के...

बिजलीकर्मियों की परेशानी पर खूंटी पहुंचे अजय राय…

Ranchi : दूसरों के घरों को रोशन रखने की...

झारखंड में वोटर बनाने का आखिरी मौका…

Ranchi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है जनता...

नये अवतार में आ रही इनोवा हाईक्रॉस, खासियत जानें…

Kohramlive : भारतीय सड़कों पर परिवारों की पसंद बनी...

अंतरराष्ट्रीय मेले में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर…

Delhi : हुनर अगर हाथों में हो और कुछ...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

26 साल का झारखंड: सांसद डॉ. वर्मा का विशेष आलेख…

Ranchi : 15 नवंबर 2000, यह तारीख झारखंड के...

बिजलीकर्मियों की परेशानी पर खूंटी पहुंचे अजय राय…

Ranchi : दूसरों के घरों को रोशन रखने की...

झारखंड में वोटर बनाने का आखिरी मौका…

Ranchi : लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है जनता...

नये अवतार में आ रही इनोवा हाईक्रॉस, खासियत जानें…

Kohramlive : भारतीय सड़कों पर परिवारों की पसंद बनी...

अंतरराष्ट्रीय मेले में छाया झारखंड की महिलाओं का हुनर…

Delhi : हुनर अगर हाथों में हो और कुछ...