spot_img
spot_img
spot_img

लंदन में गूंजा झारखंड @25, रच गया इतिहास…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड ने अपने 25 वर्ष पूरे होने का उत्सव इस बार देश की सीमाओं से बाहर, लंदन में मनाया। CM हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आयोजित ‘झारखंड @25’ कार्यक्रम सिर्फ एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उस राज्य की जीवंत कहानी थी जो संघर्षों से निकलकर अपनी पहचान, संस्कृति और प्रकृति-संगत विकास के रास्ते पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। लंदन में हुये इस विशेष कार्यक्रम में करीब 150 प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इनमें मरांग गोमके ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना और चेवेनिंग मरांग गोमके स्कॉलरशिप के तहत यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ रहे छात्र, उच्च शिक्षा के बाद वहीं कार्यरत युवा प्रोफेशनल्स, शिक्षाविद, शोधकर्ता, उद्यमी और झारखंड से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि शामिल थे। यह आयोजन इसलिए भी ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि किसी राज्य सरकार द्वारा अपने छात्रों, प्रवासियों और उद्यमियों के लिए विदेश में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाना देश में संभवतः पहली बार हुआ है।

“हम सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे”

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये CM हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘झारखंड @25’ सिर्फ 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव नहीं है, बल्कि यह उन अनंत संभावनाओं की ओर संकेत करता है, जहां विकास और प्रकृति के बीच संतुलन बना रहे।
उन्होंने कहा कि झारखंड की यह यात्रा मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा और बाबा दिशोम गुरुजी के दूरदर्शी विचारों से प्रेरित है। गरिमा, आत्मसम्मान और न्याय जैसे उनके आदर्श आज भी झारखंड के भविष्य को दिशा दे रहे हैं। CM हेमंत ने यह भी कहा कि राज्य अपनी जड़ों से जुड़े रहकर, सबको साथ लेकर समावेशी और सतत विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

झारखंड की संस्कृति की झलक

कार्यक्रम के दौरान झारखंड की परंपरा और संस्कृति की जीवंत झलक भी देखने को मिली। मरांग गोमके स्कॉलर्स और यूके में रह रहे झारखंडवासियों ने पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिये राज्य की सांस्कृतिक विरासत को मंच पर उतारा। सादरी गीतों से पूरा माहौल भावनाओं से भर उठा। इस अवसर पर छात्रों ने अपने अनुभव साझा किये और झारखंड सरकार की नीतियों व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

15 साल का तूफान और अलग ड्रेसिंग रूम, मौका मिला तो टूट जायेगा ये रिकॉर्ड…

Kohramlive : महज 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर...