Ranchi : रांची(Ranchi) के प्रोजेक्ट भवन में मंगलवार, 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में कुल 15 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई, जिससे सरकार के कई विभागों से जुड़े फैसलों को हरी झंडी मिल गई। बैठक में लिये गये निर्णयों को प्रशासनिक और विकासात्मक नजरिये से अहम माना जा रहा है।
Ranchi : हेमंत कैबिनेट के 15 बड़े फैसले
- दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवा अवधि जोड़कर पेंशन देने की मंजूरी (हाईकोर्ट आदेश के आलोक में)।
- अरगोड़ा–डिबडीह एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर (3.804 किमी) के लिए ₹469.62 करोड़ की स्वीकृति।
- करमटोली–साइंस सिटी फ्लाईओवर (3.216 किमी) के लिए ₹351.14 करोड़ की मंजूरी।
- State School Standard Authority के गठन को हरी झंडी।
- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं सेतु योजना के तहत सड़क-पुल निर्माण को मंजूरी।
- लोक अदालत के फैसले के आधार पर भी दैनिक वेतनभोगियों को पेंशन लाभ देने की स्वीकृति।
- प्रभाकर सारंगी समेत अन्य कर्मियों के लिए भी पेंशन में सेवा अवधि जोड़ने का फैसला।
- GEC पलामू में Innovation & Incubation Centre और 4 CoE खोलने के लिए ₹22.97 करोड़ मंजूर।
- रामबली दास, उपेंद्र शर्मा, मैनी देवी समेत दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण को मंजूरी।
- रिटायर्ड IFS प्रदीप कुमार को HoFF लेवल-17 के अनुसार पेंशन देने की स्वीकृति।
- झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) नियमावली-2026 को मंजूरी।
- “श्री बंशीधर नगर” का नाम बदलकर “श्री बंशीधर नगर उंटारी” करने का फैसला।
- राज्य में AI को बढ़ावा देने के लिए Google LLC के साथ MoU की स्वीकृति।
- विभागीय अधिसूचना संख्या-3842/रा० (24.11.2023) में संशोधन को मंजूरी।
- SC/ST/OBC/अल्पसंख्यक के 50 छात्रों को विदेश में पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप देने का फैसला।
किन-किन फैसलों को मिली मंजूरी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :Gold : सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें बड़े शहरों के दाम…
इसे भी पढ़े :Dhanbad : 54 पुलिसकर्मियों की “घर वापसी”, हाईकोर्ट ने पलटा आदेश…








