Ranchi : झारखंड विधानसभा का सत्र कल से शुरू होगा। यह सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में चार कार्यदिवस होंगे। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा। यह शपथ प्रोटेम स्पीकर प्रो. स्टीफन मरांडी के द्वारा दिलायी जायेगी। इसके बाद दूसरे दिन नये विधानसभाध्यक्ष का निर्वाचन होगा। 11 दिसंबर को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं, हेमंत सरकार विश्वासमत हासिल करेगी। खबर है कि इसी रोज सरकार अपना द्वितीय अनुपूरक बजट पेश करेगी। अंतिम दिन 12 दिसंबर को पहली पाली में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा और चर्चा होगी। इस बार सदन की कार्यवाही के दौरान आगंतुकों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है। इस बात का ऐलान कुछ दिन पहले मीटिंग के बाद स्टीफन मरांडी ने किया था। इस सत्र के दौरान विधानसभा के कर्मी पास लेकर जायेंगे। इस बीच आज विधानसभा सत्र की तैयारी को लेकर सत्ता पक्ष की एक हाई लेवल मीटिंग हुई। इस मीटिंग में कई बिंदुओं पर विचार-मंथन किया गया।
इसे भी पढ़ें :“हेमंत कैबिनेट में समाज के सभी वर्गों को मिलेगी जगह”
इसे भी पढ़ें :JSSC ने CGL का रिजल्ट किया जारी… यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन से मिलने गये कई IPS अधिकारी
इसे भी पढ़ें :”महाभारत” में जिस तक्षक नाग का जिक्र, वो मिला रांची में… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बड़े पैमाने पर पदाधिकारी का ट्रांसफर… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :CM हेमंत सोरेन को मिली राहत









