धनबाद : मुआवजा मांगने पहुंचे परिजनों पर लाठी बरसाने वाले झरिया के थानेदार प्रमोद कुमार सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। IG प्रिया दुबे ने थानेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत यह एक्शन लिया है। IG प्रिया दुबे ने उन्हें सस्पेंड करने के साथ ही इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
जांच में थानेदार प्रमोद कुमार सिंह के खिलाफ लापरवाही, अनुशासनहीनता और ड्यूटी के दौरान मनमानी करने का आरोप सही पाया गया है। निलंबन अवधी के दौरान इन्हें पुलिस केंद्र बोकारो में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। CM हेमंत सोरेन ने भी मामले को काफी गंभीरता से लेते हुए खुद वीडियो को ट्वीट कर मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया था।
IG ने अपने संशोधित आरोप प्रारूप में कहा है कि कि मृतक के भाई धनंजय श्रीवास्तव संयम बरतते हुए मुआवजा व नौकरी की मांग कर रहे थे। लेकिन, थाना प्रभारी अचानक गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। वीडियो में स्पष्ट है कि भीड़ में व्यक्तियों की संख्या काफी कम है। लेकिन, थाना प्रभारी बिना कारण के गाली-गलौज व अपशब्दों का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। एक ही व्यक्ति को 3-4 पुलिसकर्मी पीट रहे हैं। प्रमोद कुमार सिंह के इस व्यवहार से पुलिस की छवि खराब हुई है।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर










