Kohramlive : कृष्ण मुरारी (58) अपने परिवार के साथ रविवार को लखनऊ में हुई एक शादी में शामिल होने गए थे। सोमवार को वह कार से पूरे परिवार के साथ घर आ रहे थे। कार में उनके साथ पत्नी आशा देवी (52), बेटा राहुल (32), उसकी पत्नी लक्ष्मी (30), राहुल का आठ वर्षीय बेटा अयांश के अलावा दूसरा बेटा रामजीवन (25) और बेटी सोनम (15) भी सवार थी। कार राहुल चला रहा था। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे जैसे ही उनकी कार आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के फगुहा भट्ठा के पास 195 किलोमीटर पर पहुंची, तभी राहुल को झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कृष्णमुरारी, पत्नी आशा देवी, बेटे राहुल व पोते अयांश की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बहू लक्ष्मी, बेटी सोनम व दूसरा बेटा रामजीवन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने आनन-फानन घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने तीनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। साथ ही मृतक के परिजनों की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने चारों शवों को मोर्चरी में रखवा दिया। कृष्ण मुरारी औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के शेखपुरवा गांव निवासी थे।
क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…
Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...
भरी पंचायत में चाची ने कह दी ऐसी बात, सुनते ही गांव में मच गया हड़कंप…
UP : अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र से एक ऐसा...
नामी-गिरामी गुंडा का एनकाउंटर, STF ने किया खेल खत्म…
UP : यूपी STF के तेज-तर्रार जवानों ने आज...
थाने में पति ने लगाई गुहार, फिर पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सब रह गये दंग…
UP : किशनी थाने में सोमवार को एक ऐसा...












