Ranchi : बारिश के दिनों में रांची के लोगों को रास्ते पर चलने में दिक्कत न हो, इसके लिए नगर निगम ने काम करना शुरू कर दिया है। सफाई अभियान चलाकर शहर की हर छोटी-बड़ी नालियों को साफ किया जा रहा है। इसके लिए नगर प्रशासक शशि रंजन से निगम के सफाई कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है। अलग-अलग इलाकों में अलग-अलग टीमों को लगाया गया है। बारिश से पहले सफाई के साथ-साथ एंटी लार्वा दवा एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जा रहा है। पूरे अभियान की मॉनिट्रिंग सहायक प्रशासक शीतल कुमारी कर रही हैं। निगम ने अपील की है कि जिनके इलाके में जल जमाव होता है, वे फोन पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने के लिए 0651-2200025 या 9431104429 नंबर पर फोन किया जा सकता है।
इसी कड़ी में आज यानी 29 मई को निगम क्षेत्र के वार्ड नं 1, 2, 10, 11, 19, 20, 24, 25, 26, 30, 31, 32, 33, 45, 51, 52, 53 एवं अन्य वार्डों में नालियों की सफाई की गई। छोटे नलियों में मैनुअल मोड में उपकरणों की मदद से नालियों की सफाई की गई। वहीं, बड़ी और गहरी नालियों की सफाई के लिए जेसीबी मशीनों को लगाया गया। साथ ही भीड़-भाड़ और व्यस्त रास्ते वाले सड़कों पर नाली से निकाले गए सिल्ट को डायरेक्ट ट्रैक्टर में उठवा लिया गया।
इसे भी पढ़ें : इंडिया -ऑस्ट्रेलिया WTC Final से पहले ICC का बड़ा ऐलान, देखें
इसे भी पढ़ें : 2 हजार का लालच लेकर नाबालिगों से कराता था यह काम, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें : बस और कार में भीषण टक्कर, 10 की दर्दनाक मौ’त…
इसे भी पढ़ें : दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 30 जून से बदल जाएंगे ये नियम
इसे भी पढ़ें : ढहा दिया गया सुप्रीमो दिनेश गोप का किला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नये संसद भवन में बिछा है मिर्जापुर का कालीन, कहां-कहां से क्या-क्या लगा… जानें यहां















