जेवर व्यवसायी को गो’ली मा’री…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के श्री बंशीधर नगर में जाने-माने जेवर व्यवसायी दीपक राज सोनी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। शनिवार की शाम लगभग 7 बजे के करीब हुई इस दुस्साहसिक वारदात ने पूरे इलाके में खौफ और गुस्से की लहर दौड़ा दी है। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित जिम सेंटर के पास दीपक सोनी रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर घर वापस जा रहे थे। तभी अपाची बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश अचानक सामने आ धमके। बात करने का मौका भी नहीं मिला, तीनों अपराधियों ने दीपक सोनी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली बायें हाथ में और दूसरी दाईं जांघ में लगी। बेतरह जख्मी दीपक सड़क पर गिर पड़े और कुछ क्षणों में पूरा इलाका गोलियों की आवाज से दहल उठा।

लूट की कोशिश नाकाम 

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद अपराधियों ने दीपक के पास मौजूद बैग छीनने की कोशिश की। लेकिन घबराये बदमाश जल्दबाज़ी में नाकाम रहे और अपना हथियार व कारतूस मौके पर ही छोड़कर फरार हो गये। स्थानीय लोग तुरंत दौड़े और घायल दीपक को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत अब स्थिर है। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद एवं थानेदार उपेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बरामद हथियार और कारतूस जब्त कर घटनास्थल को सील कर दिया है। टीम आसपास के CCTV फुटेज खंगालने में जुटी है और अपराधियों के भागने की दिशा का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि बहुत जल्द गिरफ़्तारी होगी। इस वारदात के बाद शहर के व्यवसायियों में दहशत और नाराजगी है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...