Kohramlive : भारतीय महिला टीम ने पाक को 7 विकेट से हरा दिया है। पाक ने पहले पहले बैटिंग करते हुए 150 रनों का लक्ष्य दिया था। इसके जवाब में भारत ने 19 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए जेमिमा रोड्रिगेज ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नाबाद अर्धशतक लगाया। ऋचा घोष और राधा यादव ने भी अहम योगदान दिया। पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए यस्टिका भाटिया और शेफाली वर्मा ओपनिंग करने आईं। शेफाली ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 33 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके भी लगाए। यस्टिका ने 2 चौकों की मदद से 17 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाए। उनकी इस पारी में 2 चौके शामिल रहे। ऋचा घोषा ने 20 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाए। उन्होंने 5 चौके लगाए। इस तरह भारत ने 19 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया।
जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। भारतीय टीम अब अगला मैच 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। ग्रुप-बी में इस जीत के साथ टीम इंडिया दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।
इसे भी पढ़ें : CP Radhakrishnan होंगे झारखंड के महामहिम, इन राज्यों के भी गवर्नर बदले
इसे भी पढ़ें : सिराज ने ऋषभ पंत के लिए मांगी दुआ, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :फिर से खड़े हुए ऋषभ पंत, ट्वीट कर कहा…
इसे भी पढ़ें :अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :इस रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, कई के बदले रूट… देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें :घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली मिलेगी फ्री, सीएम का बड़ा ऐलान








