spot_img
spot_img
spot_img

Jeep Gladiator Willys हुआ लॉन्च, ड्राइवर्स को मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : Jeep ग्लेडिएटर ने अपनी नई पेशकश Jeep Gladiator Willys नाम का एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है। नई 2021 ग्लेडिएटर विलीज ऑफ-रोडिंग को अब ड्राइवर्स को चलाने के दौरान अलग और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। Jeep Gladiator Willys 2021 एक 4X4 ऑफ रोड एसयूवी है, जिसकी पहले से कहीं ज्यादा अग्रेसिव लुक है। नए जीप ग्लैडिएटर विलीस को आठ रंग में उपलब्ध किया जाएगा। फिलहाल यह कार अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जिसके बाद इसे अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

Jeep Gladiator Willys के स्पेसिफिकेशन्स 

जीप ग्लैडिएटर विलीस में लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, रुबिकन क्रैब रॉक रेल शॉक अब्जार्बर, 32-इंच ऑफ रोड टायर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही कार को अधिक पावर देने के लिए कमांड ट्रैक 4X4 पार्ट-टाइम पावरट्रेन दिया गया है। इसमें विलीस हुड डेकल, हेरिटेज 4X4 टेलगेट डेकल, 17-इंच के ब्लैक अलॉय व्हील, ग्रे पैड और ग्लॉस ब्लैक ग्रिल दिया गया है। एसयूवी के इंटीरियर की बात करें तो इसके केबिन में ग्राहकों को ऑल रेजिस्टेंट कार्पेट वेदर, 7-इंच का हेड यूनिट डिस्प्ले कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ दिया गया है।

बेहतरीन इंजन और पावर 

इंजन और पावर की बात करें तो एसयूवी में 3.6-लीटर का पेंटास्टार V6 इंजन लगाया गया है, जो 285 की मैक्सिमम पावर और 353 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। नई Gladiator Willys के इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 4 व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

इसे भी पढ़ें : Honor ने लॉन्च किया अपना नया स्मार्टफोन, जानें फीचर और प्राइस

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शोरूम से बाहर निकलते ही क्यों घट जाती है कार की वैल्यू… जानें

Kohramlive : नई कार खरीदना किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार...

चंडीगढ़ में ओला को बड़ा झटका, लाइसेंस सस्पेंड…

Kohramlive : कैब और बाइक टैक्सी सेवा देने वाली...

Citroen eC3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, खासियत जानें…

Kohramlive : भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग...

टायर हमेशा काले ही क्यों होते हैं? वजह जानेंगे तो कहेंगे- वाह…

Kohramlive : सड़क पर दौड़ती कार हो, हाईवे पर...