Bihar : बिहार में चुनावी पारा चढ़ चुका है। पहले फेज की नामांकन की डेडलाइन शुक्रवार को है, और सियासी दल अपने तुरुप के पत्ते खोलने में जुटे हैं। इसी कड़ी में जेडीयू (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी और आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 नाम हैं, जबकि एक दिन पहले 57 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी थी। मतलब, अब 101 सीटों पर जेडीयू के योद्धा मैदान में उतरने को तैयार हैं। गौरतलब है कि 2020 में जेडीयू ने 115 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 43 पर जीत दर्ज की थी। इस बार 14 सीटें कम करके रणनीति बदली गई है।
बदलाव की बयार
बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सीट बदल दी गई है। पिछली बार शिवहर से विधायक बने चेतन अब औरंगाबाद के नवीनगर से किस्मत आजमायेंगे। शिवहर से इस बार डॉ. श्वेता को टिकट मिला है। दूसरी लिस्ट में 9 महिलाओं को मैदान में उतारा गया है, जबकि 4 मुस्लिम कैंडिडेट्स को भी टिकट मिला है। JDU ने अब फुल लिस्ट जारी कर दी है, और साफ है कि मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। कौन मारेगा बाजी? ये तो जनता ही तय करेगी।











