spot_img
spot_img
spot_img

JDU नेता को गो*लियों से भून डाला… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : बिहार के CM नीतीश कुमार की पार्टी JDU यानी जनता दल यूनाईटेड के नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बीती रात करीब 12 बजे इस दुस्साहसिक वारदात को राजधानी पटना के पुनपुन इलाके में अंजाम दिया गया। लहूलुहान सौरभ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हे बचाया नहीं जा सका। वारदात की फैली खबर के बाद लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। लोगों ने आज भोर से ही पटना-पुनपुन रोड जाम कर बवाल शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पटना के पुनपुन के पैमार गांव के बेलड़ीया पुल के पास जदयू नेता सौरभ कुमार पर फायरिंग की गई। सौरभ अपने एक साथी मुनमुन कुमार के साथ दोस्त के भाई की रिशेप्शन पार्टी में गये हुए थे। पार्टी से लौटने के वास्ते जब वे अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी बाइस सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां सौरभ के सिर और उनके दोस्त मुनमुन कुमार के पेट-हाथ में लगी। दोनों दोस्त वहीं लहूलुहान हो गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। इधर, फायरिंग की आवाज सुन मौके पर आसपास के लोग जुट गये। खून से लथपथ सौरभ और मुनमुन को पटना के कंकड़बाग स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां सौरभ को बचाया नहीं जा सका। वहीं, बेतरह जख्मी मुनमुन की हालत गंभीर बताई गई।

इधर, वारदात से गुस्साये लोग सड़क पर उतर आये। पटना-पुनपुन रोड जाम कर दिया। फैसी खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश में जुट गई। स्पॉट पर मौजूद DSP कन्हैया ने मीडिया को बताया कि घटनास्थल पर पुलिस टीम ने खोजी कुत्तों के साथ फॉरेंसिक साइंस की टीम को बुलाया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। तफ्तीश जारी है।

इसे भी पढ़ें :जंगल में लड़का-लड़की इस हाल में मिले…

इसे भी पढ़ें :चॉकलेट बम की धमकी का जवाब पटाखे फोड़कर दूंगी : CM ममता बनर्जी

इसे भी पढ़ें :उलगुलान महारैली में गरजे नेता, छलका कल्पना और सुनीता का दर्द…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...