GARHWA : गढ़वा स्थित सी०आर०पी०एफ० की 172वीं बटालियन सी०आर०पी०एफ० ने 77वां स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया, इस महत्वपूर्ण दिवस के मौके पर नृपेन्द्र कुमार सिंह, कमाण्डेंट ने देश की वीर गाथा के संबंध में अधिकारी व जवानों को बताया तथा शहीदों के बलिदान को याद करते हुए वाहिनी कार्मिकों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।
इस अवसर पर वाहिनी मुख्यालय के अतिरिक्त गढ़वा जिले के सूदुर ईलाकों में तैनात 172 बटालियन के विभिन्न कंपनियों सहित नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले झाउलडेरा (बूढ़ा पहाड) पर 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ० व झारखण्ड पुलिस बल के जवानों के संयुक्त कैंप में आम नागरिकों के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हर्षोल्लास के साथ झण्डा फहराया गया, तदोपरांत 172 बटालियन सी०आर० पी०एफ के अधिकारी व जवानों ने बूढ़ा पहाड़ के निकटवर्ती गांव में आम नागरीकों व बच्चों के साथ मिलकर तिरंगा रैली निकाली, इस दौरान आम नागरीकों को तिरंगा झण्डा की महत्वता को बताया एवं देश के प्रति सदैव जागरूक रहने का संदेश दिया। इस महत्वपूर्ण दिवस के शुभ अवसर पर सी०आर०पी०एफ० के अधिकारी एंव जवानों ने भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश को समृद्ध विरासत पर गर्व करेंने की शपथ ली।
इस अवसर पर 172 बटालियन सी०आर०पी०एफ के अमरेन्द्र कुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, यू० आर० रामेश्वरम उप कमाण्डेंट वजीर डांगी, सहा0 कमा०. सूबेदार मेजर रणवीर सिंह, निरी/ जीडी धीरज सिंह पंवार, निरी / जीडी रतन सिंह. निरी / जीड़ी यशवीर सिंह, उपनि / जीडी दिलधर उरांव, सउनि / जीडी बी० के० शर्मा व अधिनस्थ अधिकारियों सहित कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी निभायी।
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बारिश को लेकर येलो अलर्ट, अगले चार दिन…
इसे भी पढ़ें :आज से कम कीमत में बिकेगा टमाटर
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में अड्डेबाजी करने वालों पर गिरी गाज… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नहाने गये थे तालाब, घर आई डे*ड बॉडी…
इसे भी पढ़ें :Maruti Suzuki ने 87,599 गाड़ियों को वापस मांगा… जानें क्यों












