Pakur : कोयला लदे ट्रक के नीचे बाइक के आ जाने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान जवान सत्येंद्र कुमार बैगा के रूप में की गई है। वह विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन में कार्यरत था। वर्तमान में पाकुड़ के आलूबेड़ा पुलिस कैंप में तैनात था। हादसा पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पचुवाड़ा के पास हुआ। बताया जा रहा है कि जवान कोयला लोड ट्रक को ओवर टेक कर आगे निकलना चाह रहा था, मगर ट्रक पास नहीं दे रहा था। ओवर टेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिरी और ट्रक के नीचे आ गई। बाइक गिरते ही ट्रक का चक्का जवान पर चढ़ गया। आसपास के लोग हो-हल्ला करते हुये भागे-भागे पहुंचे। घायल जवान को ट्रक के नीचे से निकाला, मगर तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पहुंची पुलिस को युवक के पैकेट से कई कार्ड मिले, जिससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।

Read More :पीरियड ब्लड को लेकर IAS ने लिखी ये बात, Tweet हुआ Viral…देखें…
Read More :फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More :BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास जल्द करें आवेदन, 69100 होगी सैलरी
Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली
Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्का-बक्का, जानें क्यों…
Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा
Read More : “जब कभी भी सुनोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो
Read More : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ
Read More : सदा के लिए खामोश हो गई स्वर सरस्वती, जानिये लता के जीवन की खास बातें…
Read More : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बनी कार, जिंदा जले 3 लोग






