रांची : जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की सुनवाई को झारखंड हाई कोर्ट ने अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। रिम्स निदेशक ने लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट पेश की। साथ ही रिपोर्ट लेट से देने के लिए हाई कोर्ट से माफी भी मांगी।
लालू यादव के वकील देवर्षी मंडल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद उन्होंने इस मामले को स्थगित कर दिया। उन्होंने ये भी बताया कि अगर CBI या कोई अन्य इस मामले में PIL दाखिल नहीं करता है तो इस मामले की अब सुनवाई नहीं होगी।
यहां बता दें कि जेल मैनुअल के उल्लंघन मामले की पूर्व सुनवाई के दौरान अदालत को यह बताया गया था कि लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में रेफर किया है। इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया था। इस पर कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं किए जाने पर नाराजगी जाहिर की थी और रिम्स को रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।
इसे भी पढ़ें : पापा-पापा कहते रह गए बच्चे और पापा लटक गए फंदे से
इसे भी पढ़ें : नेपाल पुलिस फायरिंग में एक भारतीय को लगी गोली, मौत, दो लापता










