पूरी आरसीबी पर भारी पड़ा जडेजा का ऑलराउंडर प्रदर्शन, ऐसे किया कमाल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : भारतीय टीम के ऑलराउंडर और चेन्‍नई सुप‍रकिंग्‍स के चहेते खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के ऑलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत चेन्‍नई ने आरसीबी को 69 रनों से हरा दिया। जडेजा ने पहले बल्‍ले से फिर बॉल और फिल्डिंग से कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बैकफुट पर धकेल दिया। जिससे चेन्‍नई की टीम आसानी से 69 रनों से मैच जीत गई।

इसे भी पढ़ें : BREAKING :  रांची रेल मंडल में कोरोना का कोहराम, 300 से ज्यादा लोग संक्रमित, 3 की मौत

विराट सेना को इस सीजन में पहली बार हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद सीएसके ने ऋतुराज गायकवाड़ (33) और फाफ डुप्लेसी (50) की पारियों के दम पर तेज शुरुआत की। वहीं सुरेश रैना ने भी 18 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया। लेकिन रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में 37 रन समेत 62 रनों की नाबाद पारी के दम पर टीम के स्कोर को 191 तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें : सदर अस्‍पताल के 13 डॉक्‍टर #CoronaPositive, बढ़ी परेशानी

इसे भी पढ़ें : Twitter पर इंजेक्शन,ऑक्सीजन ढूंढ रहे लोगों के लिए काम की खबर, ये नया फीचर करेगा मदद

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तेज हुई। लेकिन उसके 54 रन पर ही दोनों सलामी बल्लेबाजी आउट हो गए। इसके बाद आरसीबी की टीम संभल नहीं पाई और रवींद्र जडेजा की फिरकी में फंसकर चारों खाने चित हो गई। जडेजा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जिसमें मैक्सवेल और डि‍विलियर्स का विकेट भी शामिल था। जडेजा ने इसके अलावा एक रनआउट भी किया। वहीं इमरान ताहिर ने भी दो विकेट चटकाए। आरसीबी 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 122 रन ही बना पाई।

बेंगलुरु के सबसे सफल गेंदबाज हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में जडेजा ने 36 रन बनाए वहीं एक रन नो बॉल से मिला।

पहली गेंद- छक्का

दूसरी गेंद- छक्का

तीसरी गेंद- छक्का (नो बॉल)

चौथी गेंद- छक्का

5वीं गेंद- 2 रन

छठी गेंद- छक्का

7वीं गेंद- चौका

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

चीखों से कांप उठा लोहरदगा का ये गांव, क्या हुआ भयानक… जानें

Lohardaga : सोमवार की अहले सुबह लोहरदगा के भंडरा...

बाप रे! फिर बढ़ गये पेट्रोल-डीजल के दाम, कितना… जानें

Ranchi : देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...