spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

आंदोलन के बाद छात्रों की हुई जीत…

Date:

spot_img
spot_img

Garhwa : गढ़वा के कांडी में तीन दिनों से अपने चहेते शिक्षक के लिए लड़ रहे स्कूली बच्चों ने आखिरकार जीत हासिल कर ली। +2 हाई स्कूल के शिक्षक मलय सिंह का तबादला रद्द कर दिया गया है। जैसे ही यह आदेश थाना परिसर पहुंचा, छात्रों के चेहरों पर खुशी लौट आई और “सर वापस आयेंगे” के नारों के बीच आंदोलन समाप्त कर दिया गया। मलय सिंह के तबादले के विरोध में छात्र पिछले तीन दिनों से आंदोलन कर रहे थे। गुरुवार सुबह उन्होंने कांडी की मुख्य सड़क जाम कर दी। छात्रों का आरोप था कि अच्छे शिक्षक को साजिश के तहत हटाया गया है और उन्हें किसी भी कीमत पर वापस लाया जाये। स्थिति तब बिगड़ी जब छात्रों को समझाने पहुंचे प्रखंड प्रमुख पिंकु पांडेय से विवाद हो गया। छात्रों का आरोप है कि प्रमुख ने एक छात्र को थप्पड़ मारा और धमकी दी। इसके बाद गुस्साये छात्रों ने उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। प्रमुख जान बचाकर कांडी थाना पहुंचे, जहां प्रदर्शनकारी भी पहुंच गये और थाना परिसर में पथराव हुआ। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।

वीडियो कॉल पर हुई शिक्षक से बात…

थाना परिसर में अधिकारियों और छात्रों के बीच बातचीत चल रही थी, तभी BDO के पास तबादला रोकने का आदेश पहुंचा। छात्रों को भरोसा दिलाने के लिए थाना प्रभारी ने वीडियो कॉल पर सीधे मलय सिंह से बात कराई। अपने शिक्षक को देखकर छात्रों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा और उन्होंने आंदोलन समाप्त करने का ऐलान कर दिया। प्रखंड प्रमुख पिंकु पांडेय ने छात्रों पर हाथ उठाने के आरोपों को खारिज करते हुये कहा कि उनकी गाड़ी पर हमला स्थानीय विधायक समर्थकों ने किया। वहीं BDO राकेश सहाय ने पुष्टि की कि विभाग ने छात्रों की मांग स्वीकार करते हुये मलय सिंह को फिर से कांडी उच्च विद्यालय में पदस्थापित कर दिया है।

इसे भी पढ़ें :

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...

15 अगस्त पर इन रास्तों पर नो-एंट्री, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Ranchi : स्वतंत्रता दिवस के राजकीय समारोह को लेकर...

मोबाइल की लत ने एक्ट्रेस को पहुंचा दिया ऑपरेशन थिएटर…

Kohramlive : रील्स, गेम और सोशल मीडिया की लत...

गुरुद्वारा परिसर में पूर्व डिप्टी CM पर हमला, PM ने किया फोन…

Kohramlive : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: