spot_img

200 करोड़ रुपये की ठगी मामलें में, Jacqueline के Dream boy का खुलासा 

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। बताया जाता है कि एक वक्त पर जैकलीन फर्नांडीज(Jacqueline), सुकेश चंद्रशेखर के चंगुल में पूरी तरह फंस चूंकि थीं।  यही नहीं, वो उससे शादी करने तक को तैयार हो गई थीं। जैकलीन(Jacqueline) ने अपने दोस्तों से सुकेश को लेकर कहा था मुझे मेरा ‘Dream Boy’ मिल गया।  200 करोड़ की ठगी के मामले में EOW ने सुकेश पर मकोका के तहत केस दर्ज किया है और उसी मामले की की जांच करते हुए EOW की टीम ने जैकलीन से 8 घंटे की पूछताछ की थी। EOW से पूछताछ में सामने आया है कि सुकेश, जैकलीन को पूरी शिद्दत से अपना बनाने में लगा हुआ था। एक्ट्रेस को खुश करने के लिये सुकेश ने जैकलीन और उसके करीबियों पर बेतहाशा पैसा लुटाया।

10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।  EOW की तरफ से जैकलीन से कई घंटे तक लगातार पूछताछ की गई थी।  EOW ने जैकलीन के लिये सवालों की लंबी लिस्ट तैयार की थी, जिसमें उनसे 200 करोड़ रुपये की ठगी के बारे में पूछा गया।  जानकारी के मुताबिक, सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये के कीमती गिफ्ट्स दिए थे।  अब जैकलीन और सुकेश के रिश्ते को एक बड़ी अपडेट सामने आई है।  कहा जा रहा है कि सुकेश, जैकलीन के ड्रीम बॉय हैं, जिनसे वो कभी शादी करना चाहती थीं।

Jacqueline ने दोस्तों से किया था प्यार का जिक्र

जैकलीन को पता ही नहीं चला कि वो कब महाठग सुकेश के जाल में फंसती चली गईं और शादी करने तक का खयाल उनके मन में आ चुका था।  सूत्रों के मुताबिक, जैकलीन ने अपने कुछ दोस्तों को कहा भी था कि मुझे मेरे सपनों का राजकुमार मिल गया है और जल्द वो सबके सामने होगा।  कहा जा रहा है कि इसी मामले में EOW की टीम ने जैकलीन के ड्रेस डिजाइनर को भी समन किया है।  ड्रेस डिजाइनर मुंबई में रहती है।  EOW की टीम सोमवार को उस से पूछताछ करेगी।  जांच में आया है कि जैकलीन को इंप्रेस करने के लिए सुकेश ने जैकलीन के ड्रेस डिजाइनर को मोटी रकम दी थी और कुछ ड्रेस भी भिजवाए थे, ताकि वो जैकलीन को अपने जाल में फंसा सके।  जैकलीन को पूरी तरह सुकेश इंप्रेस भी कर चुका था और Jacqueline इमोशनल अटैच्ड्ड भी हो गईं थीं।  लेकिन एक दिन उनके हेयर ड्रेसर ने जैकलीन को अखबार की एक कटिंग दिखाई, जिसमें सुकेश की पुरानी क्राइम हिस्ट्री लिखी हुई थी।  ये खबर पढ़ने के बाद जैकलीन काफी भड़क गई थीं।

पिंकी ईरानी ने ऐसे जैकलीन को मनाया

जैकलीन ने पिंकी ईरानी से इसका जिक्र किया, लेकिन पिंकी ईरानी ने अपने बच्चों की कसम खाते हुए जैकलीन को कनविंस करने की कोशिश की।  पिंकी ने उन्हें यकीन दिलाया कि सुकेश ऐसा नहीं है।  शायद यही वजह है की जब पिंकी और जैकलीन को आमने सामने बैठाकर EOW की टीम ने पूछताछ की थी, तो दोनों आपस में भिड़ गईं थीं और एक दूसरे पर आरोप लगाए थे।  जैकलीन ने जांच में पिंकी के सामने कहा था कि इसी पिंकी ईरानी ने झूठ बोल बोल कर मुझे मिलवाया था।  अब देखते हैं कि आगे इस केस में कौन सा नया मोड़ आता है।

इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल

 

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...