spot_img

JAC ने जारी किया बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल, इस रोज से…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जैक बोर्ड के मुताबिक 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। ये परीक्षायें प्रथम पाली (सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे) में होंगी। वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षायें 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे) में आयोजित की जायेंगी।

10वीं की प्रमुख तिथियां

  • 3 फरवरी: आईटी/वोकेशनल

  • 4 फरवरी: हिंदी

  • 7 फरवरी: सामाजिक विज्ञान

  • 9 फरवरी: विज्ञान

  • 11 फरवरी: गणित

  • 13 फरवरी: अंग्रेजी

12वीं का शेड्यूल

  • 13 फरवरी: अंग्रेजी

  • 16 फरवरी: पॉलिटिकल साइंस/संस्कृत

  • 18 फरवरी: हिंदी ‘E’, इंग्लिश ‘A’

  • 20 फरवरी: हिंदी ‘A’, इंग्लिश ‘A’, संगीत

  • 23 फरवरी: अतिरिक्त भाषाएं (उर्दू, बांग्ला, उड़िया आदि)

प्रैक्टिकल परीक्षा

जैक बोर्ड के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षायें 24 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित होंगी। जैक अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने कहा कि समय पर परीक्षा कार्यक्रम जारी करने का उद्देश्य छात्रों को बेहतर तैयारी का अवसर देना है। साथ ही उन्होंने अपील की कि छात्र केवल JAC की आधिकारिक वेबसाइट और स्कूल से मिली सूचना पर ही भरोसा करें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...