समस्तीपुर : गर्मी आते ही बिहार में अगलगी की घटना बढ़ गई। समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई। इस अगलगी में कई घर जलकर राख हो गए। वहीं एक घर में सो रहे तीन लोग जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : अमेरिका के ‘शाहजहां’ ने अपनी ‘मुमताज’ के लिए खुद को गंगा में झोंका
लोगों ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। आग की खबर मिलते ही कोहराम मच गया, लोग हड़बड़ी में अपने घरों से बाहर आ गए, लेकिन एक कमरे में सो रहे तीन लोगों की जब तब आंख खुली वे बुरी तरह आग की लपटों में घिर चुके थे। लाख कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि,आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
बांका में जलकर हो गई थी तीन बच्चों की मौत
2 अप्रैल को बांका के एक घर में लगी आग में तीन बच्चे जिंदा जल गए। यह घटना जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है। जानकारी के अनुसार, माता-पिता काम पर गए हुए थे। इस दौरान, लगी आग में जहां ग्रामीण बुधो दास का घर जलकर राख हो गया। वहीं उसकी 6 वर्षीय बेटी चांदनी कुमारी एवं 5 वर्षीय बेटी सोनाक्षी कुमारी की जलकर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे डेढ़ वर्षीय बेटे ओम कुमार ने सनौला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
इसे भी पढ़ें : देखिए, कैसे क्रिकेटर बनने की चाह में बन गया शार्प शूटर तौकिर






