Ranchi : झारखंड में आगामी 25 अगस्त तक बारिश की संभावना को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। 22 अगस्त को यानी आज राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की संभावना है। जबकि 23 अगस्त कसे राज्य के उत्तर-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 24 अगस्त को उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि 25 अगस्त को उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है। मौसम पूर्वानुमान में बताया कि 23 से 25 अगस्त के बीच राज्य में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।
26 अगस्त को भी कई स्थानों पर बारिश की उम्मीद है। जबकि 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद दो दिन में इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। इस दौरान रांची और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाये रहेंगे और बारिश की संभावना है। जबकि अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें :सांप के डंसते ही लोगों को याद आते हैं खंडित… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कमल भूषण ह*त्याकांड में मंजूर आलम धराया, क्या था इसका रोल… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची के मशहूर ENT स्पेशलिस्ट अभिषेक का घर धधक उठा, फिर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, देखें किसे-किसे मिली जगह…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा धराया, ATS से क्या बोल गया… जानें
इसे भी पढ़ें :पलामू में चलती बस को जब रोका तो दंग रह गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बेंगाबाद थानेदार और SI लाइन क्लोज… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड खून-पसीने से सींचा हुआ राज्य : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :बड़ी खबर : चंद्रयान-3 का चंद्रयान-2 से हुआ संपर्क, जानें ISRO ने क्या बताया








