Kohramlive : डर ऐसा था कि उस महिला ने अपने दोनों ब्रेस्ट कटवा लिये। 28 साल की इस महिला का कहना है कि ब्रेस्ट कटवाना आसान नहीं था, लेकिन यह जिंदगी से बढ़कर नहीं था। दरअसल इस महिला ने ब्रेस्ट कैंसर के डर से अपने दोनों ब्रेस्ट निकलवा लिये। हालांकि वो पूरी तरह से कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी नहीं हुआ था, लेकिन उन्हें खतरा जरूर था। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी महिलाओं में BRCA1 और BRCA2 जीन होते हैं, लेकिन जिन महिलाओं के जीन्स में म्यूटेशन होता है, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा होता है। केवल इस डर से ही वो ऐसा कर गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस महिला का नाम स्टेफनी जर्मिनो है। वह अमेरिका के फ्लोरिडा की रहनेवाली है।

स्टेफनी जर्मिनो नाम की ये महिला 15 वर्ष की उम्र से जानती थी कि उसे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा है। जब वो 27 साल की थीं तो उसमें BRCA1 जीन म्यूटेशन की पुष्टि हुई थी। उनकी 77 साल की नानी टेरेसा और 53 साल की मां गैब्रिएला भी BRCA1 पॉजिटिव थीं। BRCA1 जीन म्यूटेशन की पुष्टि होने के बाद स्टेफनी ने 27 साल की उम्र में कैंसर को बढ़ने से रोकने के लिए डबल मास्टेक्टॉमी (दोनों ब्रेस्ट कटवाने की प्रक्रिया) कराने का फैसला किया। स्टेफनी का एक बेटा है। स्टेफनी कहती हैं, ”मैं बहुत भावुक थी, लेकिन मैंने इसे मौत की सजा के तौर पर नहीं लिया। मेरे परिवार में स्तन कैंसर का इतिहास रहा है।” स्टेफनी ने अधिकांश महिलाओं के उलट ब्रेस्ट इंप्लांट करवाने के बजाय फ्लैट चेस्ट रखने का फैसला किया। जबकि सामान्यता महिलाएं सर्जरी के बाद ब्रेस्ट इंप्लांट करवा लेती हैं। स्टेफनी कहती है कि, ”वास्तव में ब्रेस्ट इंप्लांट पर काफी विचार करने के बाद वो फ्लैट रहने का फैसाला लिया, ताकि सहज रहूं। अपने बेटे को अपना दूध पिलाकर पहले ही अपना मकसद पूरा कर लिया है।” उसे उसके मंगेतर का पूरा सहयोग मिला।

इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन
इसे भी पढ़ें :ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर टांग, 4 KM तक भागता रहा शख्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :75 लाख का इंश्योरेंस करा पति को लगाया ठिकाना… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज










