Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में अवैध पोस्ता-अफीम की खेती को पूरी तरह खत्म करने के लिये पुलिस प्रशासन लगातार एक्टिव है। थानेदार अनुपम प्रकाश ने स्पष्ट रूप से कहा कि चौपारण क्षेत्र में किसी भी हाल में पोस्ता की खेती को पनपने नहीं दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि बीते दो महीनों से पोस्ता विनष्टीकरण अभियान चल रहा है, जिसमें अब तक लगभग 1000 एकड़ भूमि पर की गई अवैध पोस्ता खेती को नष्ट किया जा चुका है। प्रशासन ने ट्रैक्टर के माध्यम से खेतों को जोतकर अफीम की फसल पूरी तरह मिटा दी है।
हजारीबाग के चौपारण में अवैध पोस्ता-अफीम की खेती को पुलिस प्रशासन ने किया तहस-नहस #Hazaribagh #Chouparan #Illegalpoppyopiumcultivation #Smuggling #JharkhandUpdate #Jharkhand pic.twitter.com/dy08zG88ej
— KohramLive (@KohramLive) February 23, 2025
थानेदार ने कहा कि अहरी और नावाडीह समेत कई इलाकों में चल रहे इस अभियान के तहत वन विभाग की टीम के साथ मिलकर 4-5 एकड़ भूमि पर बची हुई फसल को भी नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने यह भी दोहराया कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक चौपारण क्षेत्र से पोस्ता खेती का पूरी तरह सफाया नहीं हो जाता। थानेदार ने क्षेत्र के किसानों से अपील की कि वे किसी भी परिस्थिति में अवैध पोस्ता खेती से दूर रहें और कानूनी कार्रवाई से बचें। थानेदार ने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की खेती करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
इसे भी पढ़ें :महाशिवरात्रि, आस्था, अमृत स्नान और अद्भुत संयोग… जानें
इसे भी पढ़ें :सुरंग में फंसी जान, CM हेमंंत सोरेन गंभीर…
इसे भी पढ़ें :दुबई में सितारों का जलवा, क्रिकेट का रोमांच चरम पर
इसे भी पढ़ें :दिल्ली में नया सियासी अध्याय, आतिशी बनीं विपक्ष की नेता









