kohramlive desk : केंद्रीय आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद के अकाउंट को ट्विटर ने अचानक ब्लॉक कर दिया। स्वयं प्रसाद ने यह जानकारी सर्वाजनिक की है। उन्होंने कहा कि वह बीते करीब एक घंटे से अपने अकाउंट पर एक्सेस नहीं कर पा रहे थे। यह बताया गया कि उनके अकाउंट से अमेरिका के डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन हुआ है। एक घंटे के बाद अकाउंट बहाल हो गया।
Friends! Something highly peculiar happened today. Twitter denied access to my account for almost an hour on the alleged ground that there was a violation of the Digital Millennium Copyright Act of the USA and subsequently they allowed me to access the account. pic.twitter.com/WspPmor9Su
— Ravi Shankar Prasad (@rsprasad) June 25, 2021
इसे भी पढ़ें :30 जून से पहले करा लें ये काम, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी
आईटी रूल्स के नियम 4 (8) का उल्लंघन
संचार मंत्री ने अपने अकाउंट को ब्लॉक करने को लेकर कहा कि सोशल मीडिया कंपनी ने आईटी रूल्स के नियम 4 (8) का उल्लंघन किया है। अकाउंट चालू होने के बाद भी ट्विटर की ओर से रविशंकर प्रसाद को चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में उनके अकाउंट के खिलाफ कोई और नोटिस मिलता है, तो उनका अकाउंट फिर से ब्लॉक हो सकता है या फिर सस्पेंड किया जा सकता है। रविशंकर प्रसाद ने एक ट्वीट में साफ कर दिया है कि सभी प्लैटफॉर्म को आईटी कानूनों को मानना होगा और इससे कोई समझौता नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें : PAN कार्ड गुम हो जाए तो नो टेंशन, ऐसे आसानी से करें डाउनलोड












