spot_img

30 जून से पहले करा लें ये काम, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : जून महीने की अंतिम तारीख यानी 30 जून कई महत्‍वपूर्ण कार्यों को निपटाने के लिए आखिरी मौका है। कहने का मतलब यह है कि उक्‍त तारीख तक पूरे कर लेने होंगे। इस महीने आपको आधार-पैन लिंक करने और दोगुने टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) से बचने के लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने जैसे काम नहीं करने पर  दिक्‍कत हो सकती है। अत: 30 जून तक निपटाने वाले कायौ्रं के बारे में हम दे रहे जानकारी।

Read More : मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्‍थे चढ़े नंदू गैंग के 4 शूटर, नहीं धराते तो कारोबारी को…

पैन कार्ड आधार से करा लें लिंक, नहीं तो 20% कटेगा टीडीएस

सरकार ने पैन कार्ड को आधार से जोड़ने के लिए 30 जून तक की मोहलत दी है। आधार से लिंक नहीं करने पर 1 हजार रुपए जुर्माना देना होगा। इसके साथ व्यक्ति को ज्यादा टीडीएस देना होगा क्योंकि पैन को आधार से लिंक नहीं करने पर आपका पैन कार्ड इन-ऑपरेटिव हो जाएगा। इनकम टैक्स एक्ट के तहत किसी व्यक्ति के पास एक्टिव पैन नंबर नहीं है तो बैंक आय पर 20 फीसदी की दर से टीडीएस काटेगा।

आईटीआर फाइल नहीं करने पर दोगुना टैक्स

नए टीडीएस नियमों के मुताबिक अब आईटीआर फाइल नहीं करने पर दोगुना टीडीएस देना होगा। नए नियमों के मुताबिक, जिन लोगों ने आईटीआर फाइल नहीं किया है, उन पर टैक्स कलेक्शन ऐट सोर्स (टीसीएस) भी ज्यादा लगेगा। 1 जुलाई 2021 से पीनल टीडीएस और टीसीएस दरें 10-20 फीसदी होंगी, जो अभी 5-10 फीसदी है।

Read More : फोरलेन के गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, पशु चारा लाने गए थे खेत

वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा ब्याज के लिए विशेष योजना

एसबीआई, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्पेशल एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) योजना शुरू की है। यह स्कीम 30 जून 2021 को खत्म हो जाएगी। स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट की तुलना में ज्यादा ब्याज मिल रहा है।

पहली जुलाई से सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों के लिए नया आईएफएससी कोड

गौरतलब है कि सिंडिकेट बैंक का एक अप्रैल 2020 से केनरा बैंक में विलय हो चुका है। सिंडिकेट बैंक की मौजूदा शाखा का आईएफएससी (भारतीय वित्तीय प्रणाली संहिता) कोड 30 जून 2021 तक ही काम करेंगे। 1 जुलाई से इस बैंक की शाखाओं का आईएफएससी कोड बदलने जा रहा है। नए कोड के जरिए ही ग्रा‍हक ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन कर सकेंगे।

Read More : झारखंड में अब दिसंबर में होंगे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना है तो कराएं रजिस्‍ट्रेशन

जो किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ चाहते हैं, उन्हें 30 जून से पहले हर हाल में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद ही इस साल की दोनों किस्तें उनके खाते में आएंगी। योजना के मुताबिक अगर आप जून में आवेदन देते हैं और आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो जून अथवा जुलाई में पहली किस्त के तौर पर 2000 रुपए मिलेंगे। इसके बाद अगस्त में 2000 रुपए की दूसरी किस्त मिलेगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...