धनतेरस पर नमक खरीदना है शुभ, मां लक्ष्‍मी की बनी रहेगी कृपा

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk :  इस वर्ष दीपावली 24 अक्टूबर और धनतेरस 22 अक्टूबर को है। धनतेरस को त्रयोदशी और धन्वंतरि जंयती भी कहते हैं। मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। जब वे प्रकट हुए थे तो उनके हाथ में अमृत से भरा कलश भी मौजूद था। इस कारण धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परंपरा है, जो बेहद शुभ भी माना जाता है। धनतेरस के दिन से ही रोशनी के त्योहार दीपावली भी शुरुआत होती है। धनतेरस पर सोना, चांदी, कई तरह की शुभ धातुओं- जैसे पीतल, तांबा आदि के बर्तन, धनिया, झाड़ू, गोमती चक्र आदि खरीदना तो शुभ माना ही गया है, लेकिन इस दिन नमक भी अवश्य खरीदना चाहिए। अब हम समझते हैं धनतेरस पर नमक खरीदने का महत्व।

घर में नमक वाले पानी से पोंछा लगाने की परंपरा

ज्योतिषशास्‍त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन नमक खरीद कर घर लाने से धन लाभ होता है। घर में मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। यदि आप धनतेरस के लिए शॉपिंग करने वाले हैं तो एक पैकेट नमक का भी अवश्य खरीदें। इस नमक को ही भोजन में इस्तेमाल करें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। मान्यता है कि यदि दीपावली के दिन घर में नमक वाले पानी से पूरे घर में पोंछा लगाया जाए, तो दुख, गरीबी, दरिद्रता, नकारात्मकता दूर होती है। यदि आपका बिजनेस फल-फूल नहीं रहा है, लगातार नुकसान उठाना पड़ रहा है तो नमक को अपने हाथों में लें और उसे अपने सिर पर कम से कम तीन बार घुमाकर अपने शॉप के बाहर फेंक दें। ऐसा करने से व्यापार में तरक्की होनी शुरू हो जाएगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगेगी।

इस दिन ऐसा करें तो फायदा

-इस दिन घर के उत्तर और पूर्व दिशा में कोने में एक शीशे की कटोरी में थोड़ा सा नमक डालकर रख देने से दरिद्रता दूर होती है। धीरे-धीरे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है।

– यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में कोई अनबन चल रही है, किसी प्रकार का तनाव है तो रात में अपने कमरे में किसी कोने में थोड़ा सा सेंधा या सफेद नमक रख दें। इससे सारे लड़ाई-झगड़े कम हो जाएंगे और आपके बीच आपसी प्यार और स्नेह बढ़ेगा। धनतेरस के दिन आप घर के छोटे बच्चे को नमक वाले पानी से स्नान कराएं, इससे आपका बच्चा और घर किसी की बुरी नज़र से बचा रहेगा।

इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

घर-दुकानों के बाहर क्यों टांगा जाता है नींबू-मिर्च? जानें…

Kohramlive : भारत में सदियों से घरों, दुकानों और...

प्रार्थना करते समय लोग आंखें क्यों बंद करते हैं, जानें…

प्रार्थना के दौरान आंखें बंद करना लगभग हर धर्म और संस्कृति में देखने को मिलता है। दोनों हाथ जोड़ना, सिर झुकाना और आंखें बंद करना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरा मनोवैज्ञानिक,

Zodiac Signs : मई में ग्रहों का महामंच, किस्मत किसकी चमकेगी, किसे मिलेगी चुनौती, पूरा हाल जानें…

पूर्णिमा से आरंभ होकर अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तक रहेगा। महीने के पहले दिन चंद्रमा तुला राशि(Zodiac Signs) में रहेंगे और अंतिम दिन वृश्चिक राशि(Zodiac Signs) में संचरण करेंगे।

Mantra : शायद सुकून कहीं दूर नहीं, आपके भीतर ही छिपा है, जानें…

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, जहां हर दूसरा इंसान तनाव, चिंता और उलझनों से जूझ रहा है, वहीं एक पुराना, आसान और असरदार तरीका फिर से चर्चा में है, मंत्र(Mantra) जाप। शास्त्रों में मंत्र