spot_img
spot_img
spot_img

सबका दुखड़ा सुनना और उसे दूर करना देता है सुकून : डीआईजी राजीव रंजन सिंह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi (Rajesh Singh) : जितना जांबाज, उतना ही जिंदादिल इंसान। नाम है राजीव रंजन सिंह। आज यानी 31 जनवरी को झारखण्ड पुलिस में जैप डीआईजी के पद से रिटायर हो गये। 36 साल विभिन्‍न सेक्‍टरों में सेवा देने वाले राजीव रंजन सिंह अपने कुशल और सरल व्‍यवहार के कारण हर दिल अजीज रहे। महकमे के सहयोगी भी इन्हें दयालु और बढ़िया अफसर मानते हैं। किसी को दंड देना इनका मिजाज नहीं। उनकी चूक और भूल को बता कर माफ कर देना इनकी फितरत। जो भी इनके पास दुख-दर्द लेकर आता, सबकी सुनते और उनका दुख दूर करने की कोशिश करते। इनका मानना है कि पुलिस के पास जो भी आता है वह दुख और परेशानी में होता है। ऐसे में इनके समस्या को सुनना और उसे दूर करने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसा करने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्‍वास बढ़ेगा।

वर्ष 1986 में झुमरी तिलैया के जेजे कॉलेज से लेक्चरर के तौर पर करियर की शुरुआत की। इसके बाद मध्यप्रदेश में बतौर डिप्टी कलेक्टर 3 साल काम किया। वर्ष 1994 में बीपीएससी की परीक्षा पास की और हाजीपुर में पहली बार डीएसपी के पद पर पोस्टेड होकर पुलिस सेवा में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद जहानाबाद, शेरघाटी, चतरा और हटिया में डीएसपी रहे। जमशेदपुर सिटी डीएसपी का पद भी संभाला। जमशेदपुर में ही एएसपी, रुरल एसपी का दाइत्व निभाया। इसके बाद रांची के सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी के अलावा सिमडेगा, गोड्डा और पाकुड़ में बतौर पुलिस अधीक्षक अपनी सेवाएं दी। कोल्हान क्षेत्र के डीआईजी के पद पर रहने के बाद JAP में पोस्टिंग हुई, जहां से आज रिटायर हुए।
राजीव कहते हैं कि कल से नई पारी की शुरूआत होगी। समाज में अबतक के अनुभव बांटने का मौका मिलेगा। उन्‍होंने कहा कि पुलिस में 28 साल की अपनी सेवा के दौरान हमेशा खुद को सेवक समझा। अब रिटायमेंट के बाद दूसरे कैपिसिटी में लोगों की सेवा करने की चाहत है। सबका दुखड़ा सुनना और उसे दूर करना बड़ा सुकून देता है। सुनें नौकरी के आखिरी दिन क्‍या बोले जैप डीआईजी राजीव रंजन सिंह…

इसे भी पढ़ें :Big Breaking : झारखंड सरकार का बड़ा फैसला, राज्‍य में खुलेंगे सभी स्‍कूल-कॉलेज, जानिये डिटेल्स…

इसे भी पढ़ें :दूसरों के पति चुराने में माहिर है ये महिला, जानिए कैसे…

इसे भी पढ़ें :सुखदेव भगत और प्रदीप बालमुचू ने थामा हाथ, बोले- पार्टी के लिए…

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन 7 जिलों में नहीं चलेंगी सभी कक्षाएं, जानिये नई गाइडलाइन

इसे भी पढ़ें :चाकू की नोक पर रेलवे ड्राइवर से लूट, तीन अपराधी धराये

इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल

इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें

इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां

इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…

इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्‍या हुआ…

इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…

इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...