spot_img

इस्कॉन अध्यक्ष गोस्वामी महाराज नहीं रहे, भक्तों में उदासी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन हो गया है। रविवार की सुबह देहरादून में उनका निधन हुआ। उनके निधन की खबर से भक्तों व वृंदावन सहित विश्व के सभी मंदिरों में शोक की लहर है। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक गोपाल कृष्ण गोस्वामी का पार्थिव शरीर सोमवार को वृंदावन लाया जायेगा। इस्कॉन मंदिर में प्रभुपाद की समाधि के पास ही अंतिम दर्शन को सुबह 11 बजे से रखा जायेगा। दिन के 2.30 बजे करीब उनको इस्कॉन की गोशाला के पास समाधि दी जायेगी। यहां याद दिला दें कि गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज बीते 2 मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गये थे। इससे उनके फेफड़ों में पंक्चर हो गया था। तीन दिनों से उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल रहा था। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। 1944 में नई दिल्ली में जन्मे गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज एक मेधावी छात्र थे, जिन्हें सोरबोन विश्वविद्यालय (फ्रांस) और मैकगिल विश्वविद्यालय (कनाडा) में अध्ययन करने के लिए दो छात्रवृत्तियां प्रदान की गई थीं। उन्होंने 1968 में कनाडा में अपने गुरु और इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद से मिले। तब से वे शांति और कल्याण के लिये भगवान कृष्ण और सनातन धर्म की शिक्षाओं को दुनिया के साथ साझा करने में खुद को झोंक दिया। संभावना जताई जा रही है कि करीब दो से ढाई लाख भक्त उनके अंतिम दर्शन को वृंदावन आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें :दो रोज रहेगी भयंकर गर्मी, इस दिन मिलेगी राहत

इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास गुर्गा बिहार से धराया… जानें

इसे भी पढ़ें :तिहाड़ जेल में म*र्डर, इसी जेल में बंद हैं CM केजरीवाल… जानें

इसे भी पढ़ें :PM मोदी का रांची में रोड शो… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी ने नॉमिनेशन के बाद किया पोस्ट, “मेरी मां ने बड़े भरोसे के…”

इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…

इसे भी पढ़ें :घर से निकलने से पहले जान लें पेट्रोल-डीजल के अपडेटेड दाम…

इसे भी पढ़ें :अलग-अलग शहरों के छात्रों को एक मंच पर मिला सम्मान… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें :रांची में आज इन रास्तों पर गाड़ियों की नो एंट्री… देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…

इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...