Kohramlive Desk : पुंछ जिले में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े टेरर नेटवर्क का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इससे जुड़े लोगों में एक महिला सहित पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि महिला की गिरफ्तारी गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले 28 सितंबर को ही हुई थी। महिला के ठिकाने से पुलिस ने 3 किलो के करीब आईईडी बरामद किया था। ये आईईडी उसको सीमा पार से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने पाक सेना की मदद से इस ओर पहुंचाया गया था।
महिला ने इस तरह खोला राज
महिला की पहचान पुंछ के निवासी ‘जैतून अख्तर’ की पत्नी मोहम्मद अजाज के रूप में हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि किस प्रकार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी कश्मीर के उन लोगों को निशाना बना रही है, जिनके रिश्तेदार पीओके में रहते हैं। महिला ने बताया कि उसके पति का मामा सीमा के उस पार लश्कर का एरिया कमांडर है, जिसका नाम टिक्का खान है। वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट इलाके में रहता है।
पुंछ जिला के एसएसपी रोहित बकसोत्रा ने मीडिया को बताया, ‘हमने एक टेरर नेटवर्क पकड़ा है, जिनके पास से नारकोटिक्स और हथियार बरामद किए गए हैं। अभी हमारी टीम ने पूरे नेटवर्क के 5 लोगों को पकड़ा है, जिनके साथ लगभग 6 किलो के करीब नारकोटिक्स, एक पिस्टल व दो मैगजीन पकड़ी गई हैं।
इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्पेशल गाइडलाइंस
इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका की एक झलक पाने को बेकरार हुए रांची के लोग
इसे भी पढ़ें : भक्ति में शक्ति झलका गया रावण दहन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नोबेल शांति पुरस्कार 2022 का हो गया ऐलान, जानिए इस बार किसको मिला यह सम्मान
इसे भी पढ़ें : इस राज्य में बंद होने वाली है Ola-Uber और Rapido सर्विस, यह है कारण
इसे भी पढ़ें : इंडियन रेलवे का बड़ा फैसला, दिवाली, छठ महापर्व को लेकर चलेंगी 179 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
इसे भी पढ़ें :बेतला नेशनल पार्क में हाथी के बच्चे की मौत पर बमके गांवावाले, देखें क्यों….
इसे भी पढ़ें :दरवाजे पर दस्तक दी, उजड़ गयी मासूम की जिंदगी…












