spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इश्क ने ASI को बना दिया कातिल, पहले जानी दुश्मन को निपटाया, फिर जिगरी दोस्त को…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : इश्क की डोर में बंधे एक कानून का पहरेदार कातिल बन गया। पहले जानी दुश्मन को निपटाया, फिर जिगरी दोस्त को अपनी ही कार में जिंदा जला दिया। दोस्त को मारने के पीछे उसका शातिर दिमाग काम किया। खुद कार से उतर छिप गया और दोस्त को जला मार दिया। ताकि दुनिया समझे वह मर गया। इसके बाद वह अपनी माशूका के साथ सुकून की जिंदगी जी सके। पर उसका शातिर दिमाग काम नहीं आया और धरा गया। डबल मर्डर केस में पकड़ा गया संदेही खूनी दिल्ली पुलिस का एक ASI तेज सिंह है। वह दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन में विकासपुरी थाने में तैनात था। तेज सिंह के बुरे काम में साथ देने वाली उसकी माशूका उषा को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। इल्जाम है कि उषा थाने में ही ऐसा कुछ निगल गई कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ASI ने अपने प्यार को पाने की चाह में जो कुछ किया, वह बहुत भयावह है।

ASI तेज सिंह को उषा से प्यार हो गया। उषा का पहले से एक ब्वॉयफ्रेंड था। उषा बदल गई वह अपने पहले प्यार को भूल ASI को दिल दे बैठी। वहीं ब्वॉयफ्रेंड परमवीर का शक तो जरूर था, पर उसे अपनी प्रेमिका पर ऐतबार था और उससे शादी करना चाहता था। अचानक तेज सिंह ने खतरनाक इरादा बना लिया। अपने राह के कांटे को निकाल देने की प्लानिंग कर ली। पहले से तय प्लानिंग के मुताबिक परमवीर को बीते 6 सितम्बर को अपने घर बुलाया। उसकी बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। उसके डेड बॉडी को दिल्ली के बहादुरगढ़ के एक नाले में फेंक दिया। बाद में खुद को फंसता देख ASI तेज सिंह ने खतरनाक खेल खेला। उसने अपने जिगरी दोस्त हरिंदर को 28 सितम्बर को अपने पास बुलाया। उसे खूब शराब पिलाई। इसके बाद तेज सिंह दोस्त को अपनी आई 10 कार में दिल्ली के पंजाबखो गांव में ले गया। ड्राईवर सीट पर दोस्त को बैठा कर गाड़ी सहित उसे जिंदा जला दिया। वहीं खुद फरार हो गया। डबल मर्डर केस को अंजाम देने के बाद तेज सिंह दिल्ली के बक्करवाला में अपनी पहचान छुपा रह रहा था। इसी बीच मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तेज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना सारा गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिहार और पश्चिम चंपारण में भूकंप के तेज झटकों से हिली धरती, दहशत में लोग

इसे भी पढ़ें : PM मोदी बच्चों के साथ क्लासरूम में आये नजर… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पटाखे फोड़े तो जाएंगे जेल…

इसे भी पढ़ें : फ्लिपकार्ट-अमेजन पर पैसा वसूल ऑफर, सस्ते हुए सैमसंग के फोल्डेबल फोन

इसे भी पढ़ें : महिंद्रा की इलेक्ट्रिक-एसयूवी के लिए देशभर में लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...