spot_img

सड़क है या गड्ढों का समंदर…? देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chauparan (Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण चोरदाहा पंचायत के अरही–नावाडीह रोड की हालत अब मौत को दावत देने जैसी हो चुकी है। जहां कभी सड़क हुआ करती थी, आज वहां सिर्फ गड्ढ़े, कीचड़ और हादसों का डर है। स्कूल जाने वाले मासूम बच्चों को किताबों का बोझ उठाने के साथ-साथ इन गड्ढ़ों से होकर रोज गुजरना पड़ता है। साइकिल से स्कूल जाने वाले छात्रों का कहना है “पढ़ाई से ज्यादा डर अब सड़क पर लगता है, हर दिन गिरते-पड़ते पहुंचते हैं। गांव की एक महिला ने कहा, “बरसात में हालत और भी बुरी हो जाती है। कीचड़ में पैदल चलना भी नामुमकिन हो जाता है।”

गांववालों का गुस्सा

ग्रामीण कहते हैं, “सड़क में इतने गड्ढ़े हैं कि बच्चों की जिंदगी रोज खतरे में रहती है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।” अब ग्रामीणों ने अपनी मजबूरी और गुस्से को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया है। सवाल यही है कि आखिर कब सुधरेगी ये सड़क? कब बच्चों को सुरक्षित रास्ता मिलेगा? और कब ग्रामीणों को गड्ढ़ों के समंदर से राहत मिलेगी? फिलहाल, चौपारण प्रखंड के चोरदाहा पंचायत के लोग एक सुरक्षित और अच्छी सड़क की आस लगाये बैठे हैं। अब बारी प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की है या तो नजरअंदाज करें या फिर बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देकर कार्रवाई करें।

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दी करारी चोट… जानें

इसे भी पढ़ें : बक्सा खुलवाते ही दंग रह गई पुलिस, अब नाम उछला खान साहब का…

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...