Kohramlive desk: क्या हवाई जहाज में होता है हॉर्न। सड़क पर आप निकल जाएं, तो सिर्फ हॉर्न की आवाज सुनाई देती है। गाड़ियां इसका इस्तेमाल अपने सामने वाली गांड़ी से रास्ता मांगने के लिए और लोगों को हटाने के लिए करती हैं। ट्रेन में भी हॉर्न का इस्तेमाल किया जाता है। ट्रेन में तो एक नहीं कई तरीके से हॉर्न बजाया जाता है और हर एक हॉर्न का अपना अलग मतलब होता है। लेकिन, क्या आप हवाई जहाज के हॉर्न के बारे में जानते हैं ? ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि क्या हवाई जहाज में हॉर्न होता है और अगर होता है तो फिर यह क्या काम आता है ?
हवाई जहाज में क्या हॉर्न होता है
टेक्निकल तौर पर देखें तो हवाई जहाज में हॉर्न होता है। यह हॉर्न अलग तरह का होता है और यह आम गाड़ियों की तरह नहीं होता है। ऐसा नहीं है कि इस हॉर्न से हवा में पक्षी या अन्य विमानों को हटाया जाता है। यह हवा में नहीं बजाया जाता है।
हॉर्न का इस्तेमाल जमीन पर रहते हुए ही किया जाता है। इसका इस्तेमाल ग्राउंड पर मौजूद मैकेनिकल टीम को संदेश देने किया जाता है। इससे पायलट ये बताता है कि वह आगे बढ़ने वाला है या नहीं।
कुल मिलकार यह पायलट और ग्राउंड मैन के बीच संचार का एक तरीका है। हॉर्न एक अलर्ट या अलार्म की तरह काम करता है। इसके जरिए हवाई जहाज के केबिन से अन्य स्टाफ से संपर्क किया जाता है। कोई दिक्कत आने आदि पर स्टाफ को अलर्ट किया जाता है। किसी भी हवाई जहाज का हॉर्न की आवाज, उसे बनाने वाली कंपनी के ऊपर निर्भर करती है।
कहां लगे होते हैं ये हॉर्न?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये हॉर्न हवाई जहाज के पहियों के पास लगे होते हैं। इनकी आवाज में भिन्नता होती है। किसी भी हवाई जहाज का हॉर्न की आवाज, उसे बनाने वाली कंपनी के ऊपर निर्भर करती है। एक और खास बात है कि हॉर्न का बटन कार या बाइक की तरह हैंडल पर नहीं होता है। बल्कि ये किस्म का कमांड बटन होता है, जो अन्य कमांडों के बीच में होता है और इसे GND कहा जाता है।
Read More : Fever में गर्म क्यों हो जाता है शरीर
Read More : 2 माह की बेटी और मां को देखकर हक्का- बक्का रह गए लोग, कहा…
Read More : इस कंपनी के विज्ञापन में न्यूड मॉडल को लेकर मचा बवाल, देखें…
Read More : रिकॉर्ड 5वीं बार Under-19 World Cup विजेता बनी टीम इंडिया, इस रणनीति से मिली जीत
Read More : Bike में क्यूं नहीं होती है डीजल इंजन, जानिए कारण
Read More : चीनी सफेद क्यो होती है, जानें
Read More : सफेद रंग के ही क्यों होते हैं हवाई जहाज
Read More :पानी या तेल के टैंकर हमेशा गोल ही क्यों होते हैं














