spot_img
spot_img

सफेद रंग के ही क्यों होते हैं हवाई जहाज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: हवाई जहाज का सफेद रंग काफी कॉमन है। यदि आपके मन में भी कभी हवाई जहाज के सफेद रंग को लेकर सवाल आया है तो बिल्कुल बेफिक्र रहें, यहां हम आपके मन में विमान के सफेद रंग को लेकर उठे सवाल के जवाब देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं, आखिर किन वजहों से ज्यादातर हवाई जहाज को सफेद रंग में रंगा जाता है।

  1. हवाई जहाज समुद्र तल से करीब 35000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हैं।  ये ऊंचाई किसी विशेष मामलों में थोड़ी कम या ज्यादा भी हो सकती है।  इतनी ऊंचाई पर सूर्य की रोशनी हमारी उम्मीद से भी ज्यादा तेज होती है जो हवाई जहाज को बहुत गर्म कर देती है।  ऐसे में हवाई जहाज का सफेद रंग सूर्य की रोशनी को रिफ्लेक्ट कर गर्मी से बचाए रखने में काफी अहम किरदार निभाता है।
  2. हवाई जहाज को एक यात्रा के दौरान कई प्रकार के खतरे से गुजरना पड़ता है।  विमानों को यात्रा के दौरान खराब मौसम से भी जूझना होता है।  इसके अलावा रखरखाव के दौरान भी प्लेन्स को कई बार बुरे दौर का सामना करना पड़ता है।  ऐसे में विमान का सफेद रंग काफी मददगार साबित होता है।  सफेद रंग में छोटे से छोटा डेंट या क्रैक भी आसानी से दिख जाता है।  जिसे समय पर ठीक कर किसी भयानक हादसे से बचा लिया जाता है।
  3. अन्य रंगों के मुकाबले सफेद रंग की दृश्यता काफी अच्छी होती है।  सूर्य की तेज रोशनी में सफेद रंग के विमान को आसानी से देखा जा सकता है।  इससे बड़े हादसों से बचने में काफी मदद मिलती है।  इसके अलावा कई बार हादसे के बाद विमान का मलबा ढूंढना काफी जरूरी होता है।  ऐसे में सफेद रंग का मलबा भी आसानी से ढूंढा जा सकता है।
  4. हवाई यात्रा में वजन हमेशा से ही एक बड़ा मुद्दा रहा है। यही वजह है कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को भी कम वजनी सामान लाने की सलाह दी जाती है।  ऐसे में विमान का सफेद रंग एक बड़ी भूमिका निभाता है।  दरअसल, सफेद रंग का वजन बाकी रंगों के मुकाबले कम होता है। ऐसे में पूरे प्लेन पर सफेद रंग का पेंट उसके वजन पर ज्यादा असर नहीं डालता है।

इसे भी पढ़ें :  जीजा और भाई की हरकत, सहसा यकीन नहीं आयेगा, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : रांची-पटना फोर लेन पर भीषण हादसा, मंजर देखकर कांप जायेगी रूह, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :  कैंसर पर सरकार का मरहम, देखें वीडियो…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

AI से पहले ही खत्म हो चुकी थीं ये नौकरियां,  कभी रोजी-रोटी थीं…

Kohramlive : AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) के दौर में अक्सर यह...