spot_img

IRCTC ने शिवभक्तों की खातिर लॉन्च किया यह पैकेज… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सावन के इस पवित्र महीने में IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड सर्विसेज लिमिटेड) ने हवाई टूर पैकेज लॉन्च किया है। शिवभक्तों को उज्जैन में महाकालेश्वर और खंडवा में ओंकारेश्वर महादेव का दर्शन और भ्रमण करायेगा। अलग-अलग दो हवाई यात्रा के माध्यम से लोगों को दर्शन करवाया जायेगा। वहीं MP का रेलवे कई अन्य धार्मिक स्थलों का सैर करायेगा।

IRCTC का टूर पैकेज पांच रात एवं छह दिन का है। पहली यात्रा 8 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगी, वहीं दूसरी यात्रा 15 अगस्त से 20 अगस्त तक चलेगी। इस टूर पैकेज में मुसाफिरों को ठहरने के लिये थ्री स्टार होटल में इंतेजाम रहेगा। इसके लिये लोगों को केवल लखनऊ आना होगा, वहां से हवाई जहाज से इंदौर तक का सफर करना होगा। इसके बाद धार्मिक स्थलों तक सैर कराने का इंतेजाम किया गया है। स्थानीय घूमने-फिरने के लिये AC वाली गाड़ियां उपलब्ध रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस यात्रा में तीन लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 30 हजार 750 रुपये प्रति व्यक्ति है। वहीं दो लोगों के एक साथ ठहरने पर पैकेज का मूल्य 33हजार 100 रुपये और अकेले ठहरने पर पैकेज का मूल्य 43 हजार 400 रुपये प्रति व्यक्ति रहेगा। इस यात्रा की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से करवाई जा सकती है।

IRCTC के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा के हवाले से मीडिया में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस यात्रा के दौरान उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, कालभैरव मंदिर, राम घाट (स्वयं द्वारा),हरसिद्धि मंदिर, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, महेश्वर में महेश्वर किला, अहिल्यामाता राजगद्दी दर्शन, राजेश्वरी मंदिर के दर्शन करवाये जायेंगे। इसी तरह मांडू में मांडू रानी रूपमती मंडप, हिंडोलामहल, जहाजमहल, नीलकंठ मंदिर, इको-पॉइंट एवं इंदौर में खजराना गणेश मंदिर, पितृ पर्वत, लालबाग पैलेस, एवं बिजासन मंदिर का दर्शन एवं भ्रमण कराया जायेगा।

इसे भी पढ़ें : पाकुड़ में ब’मबाजी करने वाला धराया… जानें

इसे भी पढ़ें : नाग ने डं’सा, बेटा कर गया यह काम… जानें

इसे भी पढ़ें : समय पर कार्यवाही कर थानेदार फर्ज पूरा करें : राम शर्मा

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा “झारखंड आदिवासी महोत्सव-2023”, कई हस्तियां होंगी शरीक… जानें

इसे भी पढ़ें : जहाज से गंगा नदी में कूदी या कुछ और, जांच में जुटी पुलिस…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...

चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...