कार्यक्रम को आदिवासी जन परिषद के अध्यक्ष प्रेम शाही मुंडा ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारा समाज 20 वर्षों से स्थानीय नियोजन के लिए लड़ रहा है। सर्वदलीय बैठक और विशेष विधानसभा सत्र बुलाकर के समस्या का समाधान किया जाये, नहीं तो हमलोगों का उलगुलान जारी रहेगा। केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, आदिवासी लोहरा समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अभय भूट कुंवर, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के रांची जिला अध्यक्ष कुंदरसी मुंडा, रांची महानगर अध्यक्ष पवन तिर्की ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जगलाल पाहन, कृष्णकांत टोप्पो, देवेंद्र महतो, छात्र नेता लाला महली, शिव टहल नायक, (झारखंड दलित संघर्ष समिति) सेलीना लकड़ा नायक, सुरेंद्र लिंडा, किस्टो कुजूर, कुंजल कच्छप, प्रवीण कच्छप, राहुल मिंज, अमर मुंडा, अरुण कश्यप, शुभम मुंडा, बादल नायक, राजू मुंडा, शोभा कच्छप, अनिल उरांव, प्रदीप मुंडा समेत आदिवासी संगठन के हजारों लोग की लोग शामिल हुए।











