spot_img

IRCTC ने 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स की आईडी की बंद, फटाफट चेक करे अपना स्टेटस

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अगर आप भी IRCTC से ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। रेलवे ने फर्जी या संदिग्ध गतिविधियों पर बड़ा कदम उठाते हुये 2.5 करोड़ से ज्यादा यूजर आईडी को डीएक्टिवेट कर दिया है। यह जानकारी 25 जुलाई को राज्यसभा में दी गई। मंत्रालय के मुताबिक यह कदम डेटा एनालिसिस के बाद उठाया गया, जिससे पता चला कि कई आईडी से टिकट बुकिंग में गड़बड़ी की जा रही थी।

क्या था सवाल और क्या मिला जवाब? 

राज्यसभा सांसद ए.डी. सिंह ने सवाल किया था कि “टिकट खुलते ही सीटें कैसे गायब हो जाती हैं?” और “IRCTC ने लाखों अकाउंट क्यों बंद किए?” इसके जवाब में रेलवे ने कहा “गड़बड़ी रोकने और टिकट बुकिंग सिस्टम में पारदर्शिता लाने के लिए यह जरूरी था। बड़ी संख्या में फर्जी या संदिग्ध यूजर आईडी का इस्तेमाल हो रहा था, जिससे ईमानदार यात्रियों को नुकसान हो रहा था।”

तत्काल टिकट बुकिंग में नए नियम लागू

रेलवे ने 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किये हैं जिसमें आधार कार्ड से वेरिफिकेशन जरूरी और एजेंट बुकिंग ओपन होने के पहले 30 मिनट तक टिकट नहीं बुक कर पाने जैसे नियम शामिल है।

कैसे चेक करें आपका IRCTC अकाउंट एक्टिव है या नहीं?

  1. IRCTC की वेबसाइट या ऐप (Rail Connect) खोलें

  2. यूजर आईडी, पासवर्ड व कैप्चा डालें और लॉगिन करें

    • अगर लॉगिन हो जाता है → अकाउंट एक्टिव है

    • अगर एरर मैसेज आता है → अकाउंट डीएक्टिवेट है

अगर अकाउंट बंद है, तो घबराएं नहीं। आप IRCTC कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े : एशिया कप 2025 की आ गई डेट, भारत-पाक भिड़ंत पर टिकी निगाहें

इसे भी पढ़े : 86 मामलों का निपटारा, 8.89 लाख की वसूली

इसे भी पढ़े : CM का रांची पुलिस को आदेश, तत्काल गिरफ्तारी कर सूचित करें

इसे भी पढ़े : रांची पुलिस ने ‘मिश्रा’ पर रखा इनाम, 5 राज्यों की पुलिस पड़ी पीछे

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...