spot_img

अमेरिका और इस्राइल के साझा ह’मले पर ईरान का ताबड़तोड़ पलटवार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अमेरिका और इस्राइल ने मिलकर ईरान पर बम बरसाने शुरू किये तो तेहरान की रात एक दर्दनाक कहानी बन गई। उधर ईरान ने भी पलटवार में कई देशों में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाने का दावा कर दिया। हालात ऐसे कि हर मिनट नया मोड़ ले रहा है ये युद्ध का किस्सा। सैटेलाइट तस्वीरों में तेहरान में सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के सुरक्षित परिसर के आसपास भारी नुकसान और काले धुयें का गुबार दिखा। हमले के वक्त खामेनेई कहां थे, इसका कोई साफ पता नहीं चल सका है। इलाके में पूर्व राष्ट्रपति अहमदीनेजाद का आवास भी है, जिससे पूरे क्षेत्र में बेचैनी और बढ़ गई है। ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दहाड़ते हुये कहा है कि पश्चिम एशिया में जहां-जहां अमेरिका और इस्राइल के सैन्य ठिकाने हैं, उन सब पर मिसाइलों से हमला किया गया है। हालांकि नुकसान की स्वतंत्र पुष्टि अब तक नहीं हुई है। खबर है कि तड़के करीब चार बजे तक इस्राइल का बेन गुरियन एयरपोर्ट सामान्य ढंग से चल रहा था। विमान उतर रहे थे, सड़कें चल रही थीं और किसी को अंदाजा तक नहीं था कि कुछ ही घंटों में हालात बदल जायेंगे। ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने राजधानी तेहरान के लोगों से शहर छोड़ने की सलाह दी है। सरकार ने कहा कि शांत रहें, लेकिन संभव हो तो सुरक्षित जगहों की ओर निकल जायें। कुवैत ने अपने क्षेत्र पर हमले को अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन बताया है। सरकार ने चेताया कि हालात के मुताबिक जवाब देने का अधिकार सुरक्षित है। कतर की राजधानी दोहा के बाहरी रिहायशी इलाके में एक इमारत के ऊपर धुआं उठता दिखा। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ईरान के उत्तर-पश्चिमी शहर जंजान में विस्फोट की सूचना ने माहौल को और भारी कर दिया है। कारण और नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं।ईरानी सेना ने साफ कह दिया है कि सैन्य अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक दुश्मन निर्णायक रूप से हार नहीं जाता। वहीं, क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी संपत्तियों को वैध लक्ष्य बताया गया है। बिगड़ते हालात के बीच ब्रिटिश एयरवेज ने तेल अवीव और बहरीन की उड़ानें 3 मार्च तक रद्द कर दी हैं। सुरक्षा को प्राथमिकता बताते हुये अम्मान की फ्लाइट भी रोक दी गई है।

इसे भी पढ़े :झारखंड पुलिस सख्त, टारगेट में हैं ये लोग…

इसे भी पढ़े :विजय जुलूस में सांसद वीडी राम हुये बेहोश…

इसे भी पढ़े :आज शाम आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, ग्रहों की महापरेड!

इसे भी पढ़े :CM से मिले चैंपियन अधिराज, झारखंड का बढ़ाया मान… जानें कैसे

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...