spot_img
spot_img
spot_img

ईरान के राष्ट्रपति रईसी की हेलीकॉप्टर हादसे में मौ’त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Tehran : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी का हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। वे 63 साल के थे। ईरान स्टेट की संवाद समिति ‘इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) ने अपनी रिपोर्ट में दुर्घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों के हवाले से इस बात का ऐलान किया है। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर का मलबा अजरबैजान की पहाड़ियों पर मिला है। हेलीकॉप्टर में राष्ट्रपति के साथ ईरान के विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन समेत नौ लोग सवार थे। इरान के प्रमुख समाचार पत्र तेहरान टाइम्स और इरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में हेलीकॉप्टर का मलबा मिलने की पुष्टि हुई है।

राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत के PM नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर संवेदना प्रगट की है।

बांध का उद्घाटन कर लौट रहे थे

इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी के अनुसार, रईसी 19 मई की सुबह अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ एक बांध का उद्घाटन करने गए थे। लौटते वक्त अजरबैजान की सीमा के करीब ईरान के वरजेघन शहर में यह हादसा हुआ। अधिकारियों का कहना है कि ईरानी राष्ट्रपति रईसी अमेरिका में बने बेल 212 हेलीकॉप्टर पर सवार थे।
दो ब्लेड वाला यह एयरक्राफ्ट मीडियम साइज का हेलीकॉप्टर है। इसमें पायलट सहित 15 लोग बैठ सकते हैं। इसमें राष्ट्रपति रईसी, विदेश मंत्री होसैन के अलावा हेलीकॉप्टर में पूर्वी अजरबैजान प्रांत के गवर्नर मलिक रहमती, तबरीज के इमाम मोहम्मद अली अलेहाशेम, एक पायलट, को-पायलट, क्रू चीफ, हेड ऑफ सिक्योरिटी और बॉडीगार्ड सवार थे। उनका हेलीकॉप्टर रविवार शाम 7:30 बजे अजरबैजान के पास लापता हो गया था।

आग का गोला बन गया हेलीकॉप्टर

ईरान के रेड क्रिसेंट प्रमुख पीर-हुसैन कोलीवंड ने सरकारी टेलीविजन को बताया कि अब तक दुर्घटनास्थल पर “जीवन का कोई संकेत नहीं” मिला है। बचाव इकाइयां दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मलबा मिल गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया है कि दुर्घटना में ईरानी राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर पूरी तरह जल गया है। इस हेलिकॉप्टर में सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित होने की संभावना क्षीण हो गई है। दुर्घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय अधिकारियों ने रायसी और उनके साथ सवार लोगों के शहीद होने की पुष्टि की है। ईरान सरकार जल्द ही आधिकारिक बयान जारी करेगी।

जानिए इब्राहिम रईसी के बारे में

रईसी का जन्म 1960 में उत्तर पूर्वी ईरान के पवित्र शहर मशहद में हुआ था। रईसी के पिता मौलवी थे। रईसी जब पांच साल के थे, तभी उनके पिता का निधन हो गया था। वह धार्मिक स्कॉलर और वकील भी रहे। इब्राहिम रईसी ने जब जून 2021 में ईरान की सत्ता संभाली तब उनके सामने घरेलू स्तर पर कई चुनौतियां थीं। उन्हें 20 साल की उम्र में ही तेहरान के करीब स्थित कराज का महा अभियोजक नियुक्त किया गया था। 1989 से 1994 के बीच रईसी तेहरान के महा अभियोजक रहे और इसके बाद 2004 से अगले एक दशक तक न्यायिक प्राधिकरण के उप प्रमुख रहे। वर्ष 2014 में वो ईरान के महाभियोजक बनाए गए।

(साभार-एजेंसी)

इसे भी पढ़ें : “कितने भी महंगे वकील क्यों ना रख लें…” क्या बोल गये प्रतुल… देखें

इसे भी पढ़ें :सहमति के बिना पत्नी से अप्राकृतिक संबंध बला*त्कार नहीं : हाई कोर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...

RSS मुख्यालय कांड अब ATS के हवाले… देखें वीडियो

Ranchi : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के झारखंड प्रदेश...