spot_img

ईरान का बड़ा फैसला: भारत समेत मित्र देशों के लिये खुला होर्मुज…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : पश्चिम एशिया में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच ईरान ने एक अहम फैसला लिया है। ईरान ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को भारत समेत अपने मित्र देशों के जहाजों के लिये खोलने की घोषणा की है। यह घोषणा ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi ने गुरुवार को की। यह निर्णय António Guterres की अपील के कुछ ही घंटों बाद सामने आया। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने चेतावनी दी थी कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य लंबे समय तक बंद रहता है, तो वैश्विक स्तर पर तेल, गैस और उर्वरकों की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है। उन्होंने खास तौर पर कहा था कि बुवाई के मौसम के दौरान ऊर्जा और उर्वरक की आपूर्ति रुकने से कई देशों की कृषि और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने United States और Israel से युद्ध समाप्त करने की अपील की, वहीं ईरान से पड़ोसी देशों पर हमले रोकने को कहा। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान का यह कदम वैश्विक दबाव को कम करने और अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी छवि को सहयोगी और जिम्मेदार देश के रूप में पेश करने की कोशिश भी हो सकता है। गौरतलब है कि होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में वैश्विक तेल आपूर्ति गुजरती है। ऐसे में इसके खुलने से अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा सुरक्षा को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्‍या होगा रोल… जानें

इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो

इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…

इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…

इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...