Kohramlive : जिस मैदान पर सपने सजते हैं, वहीं अब किस्मतें पलटेंगी। सीजफायर की ख़ामोशी के बाद, अब फिर बजेगा बल्ला, गूंजेगा स्टेडियम और दिलों में लौटेगा क्रिकेट का जादू। अब सिर्फ 17 जंगें बाकी हैं। 13 ग्रुप मुकाबले, 4 प्लेऑफ मैच और एक ताज, जिसके लिये बाजियों की अग्नि जलेगी। गुजरात टाइटंस – “बाज़ीगरों के सरताज”। 11 में 8 जीत, 3 हार। 16 अंक के साथ शीर्ष पर। प्लेऑफ लगभग तय, एक जीत और फाइनल की राह खुली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – “कोहली की चिंगारी अब शोला।” 11 में 8 जीत, 3 हार। 16 अंक, टॉप 2 में फिनिश की रेस तेज। तीन में से सिर्फ एक जीत की दरकार। पंजाब किंग्स – 2014 का सपना अब हकीकत के पास। 3 मैच बाकी। 2 जीत = प्लेऑफ तय। 3 जीत = टॉप 2 में धमाकेदार एंट्री। 1 जीत = बाकी टीमों पर निर्भरता। मुंबई इंडियंस – हार्दिक के इरादे, अब या कभी नहीं। 2 मुकाबले बाकी दोनों जीतें = प्लेऑफ फिक्स। एक हार = गणित का खेल शुरू। दिल्ली कैपिटल्स – “दिल्ली अभी जिंदा है” 11 में 13 अंक। अगली तीन टक्करें: गुजरात, पंजाब, मुंबई। 2 जीत जरूरी, राह कठिन लेकिन नामुमकिन नहीं। कोलकाता नाइट राइडर्स – “चैंपियन की आखिरी उम्मीद। अगले दो मुकाबले जीतने होंगे। 15 अंक और अच्छा नेट रन रेट प्लेऑफ की चाबी। बाकी टीमों का खेल भी देखना होगा। लखनऊ सुपर जाएंट्स – कागज़ पर जिंदा, ज़मीन पर संघर्ष। तीनों मुकाबले जीतने होंगे। 16 अंक और बेहतर NRR ही उम्मीद का सहारा। CSK, SRH और RR – अब सिर्फ दर्शक बनकर देखेंगे दूसरों की दौड़। इनका IPL 2025 का सफर यहीं खत्म हो गया। आज आरसीबी और केकेआर के बीच मैच होगा।
इसे भी पढ़ें : बड़ा ऐलान : चैंपियन को मिलेंगे 31 करोड़
इसे भी पढ़ें : झारखंड कैबिनेट में इन 17 अहम प्रस्तावों को मिली मंजूरी
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! ‘मंईयां’ को एक साथ मिलेगी 2 महीनों की राशि
इसे भी पढ़ें : भयानक मंजर देख हर कोई रोया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 108 एंबुलेंस को लेकर कड़ा निर्देश
इसे भी पढ़ें : 52वें CJI की शपथ लेते ही सबसे पहले छूये इनके पैर… देखें वीडियो








