Kohramlive Desk : इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2022 के 28वें मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आमने- सामने टक्कर है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम (DY Patil Sports Stadium in Navi Mumbai) में यह मैच खेला जा रहा है। मयंक अग्रवाल के चोटिल होने के चलते शिखर धवन (Captain Shikhar Dhawan ) इस मैच में पंजाब की कप्तानी कर रहे हैं।
Shikhar Dhawan के प्राइवेट पार्ट में लगी गेंद
मैच का पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने डाला, जिसमें एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दरअसल, उस ओवर में चौथी गेंद को फ्लिक करने के कोशिश में गेंद शिखर धवन के बल्ले के अंदरूनी किनारे से लगकर उनके प्राइवेट पार्ट (Private Part) पर जा लगी। धवन इसके चलते काफी तकलीफ में दिखाई दिए और वह मैदान पर ही लेट गए। फिर टीम के फिजियो ने मैदान पर आकर धवन का उपचार किया। आखिरकार 10 मिनट मिनट के लंबे इंतजार के बाद धवन खेलने के लिए फिर से अपने पैरों पर खड़े हो पाए। वैसे, कप्तान धवन बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने ही उन्हें चलता किया। धवन गेंद को पुल करने के चक्कर में मिड-ऑन पर खड़े मार्को जानसेन को कैच थमा बैठे। बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन ने 11 गेंदों पर 8 रन बनाए, जिसमें एक चौका शामिल था। Captain Shikhar Dhawan छह हजार रन के करीब
धवन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। धवन आईपीएल करियर में 6000 रन पूरा करने से महज 11 रन दूर हैं। धवन ने अबतक 198 IPL मुकाबलों में 34.81 की औसत से 5989 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 44 अर्धशतक निकले। शिखर धवन आईपीएल 2022 की नीलामी में खरीदे जाने वाले पहले खिलाड़ी थे। नीलामी में धवन को पंजाब किंग्स ने 8.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले धवन आईपीएल के पिछले तीन सत्रों में दिल्ली कैपिटल्स (DC)की टीम का हिस्सा थे
Shikhar Dhawan Wicket VIDEOhttps://t.co/lKnc0aLzdk
— Shilpi sharma (@Itsshilpisharma) April 17, 2022

इसे भी पढ़ें : 14 महीने के यशस्वी ने कर डाला ये कारनामा, देखें…
इसे भी पढ़ें :Air India में 600 से अधिक पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :इस कंपनी से भूलकर भी नहीं खरीदें हेल्थ इंश्योरेंस, IRDAI ने जारी किया Advisory
इसे भी पढ़ें :सिपाही के सर्विस रिवाल्वर से निकली गोली और हो गया बड़का कांड
इसे भी पढ़ें :Jharkhand Panchayat Election : 1127 पंचायतों में Nomination शुरू, 14 मई को Voting, यहां जानिए पूरी Details
इसे भी पढ़ें :आखिर क्यों पीला हो जाता है Transparent Mobile Cover
इसे भी पढ़ें :सिक्के पर बने अंगूठे के निशान का क्या मतलब है, जानें
इसे भी पढ़ें :Train के टिकट में 5 नंबरों में छुपी है यात्रा से जुड़ी हर जानकारी, जानें












