spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इंटर की छात्रा रहस्यमयी तरीके से गायब…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड के महुंगाईकलां गांव में इंटर की छात्रा बीते 24 जुलाई से रहस्यमयी तरीके से गायब है। उस रोज वो सुबह 9 बजे घर से निकली थी। वह हरली प्लस टू हाईस्कूल में बहन को छोड़कर आधार की फोटो कॉपी कराने गई थी। वहीं, सभी कागजात भी ले गई। जब छोटी बहन ने लौटकर बताया, तो उसे इधर-उधर बहुत खोजा गया। हर संभावित जगह ढूंढ़ा गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। छात्रा का कुछ पता नहीं चलने के चलते घर के लोगों का बुरा हाल है। परिजनों ने थाने में आवेदन देकर बेटी को खोजने की गुहार लगाई है।

छात्रा के गायब होने के बाद से चौंकाने वाला एक नाम सामने आया है। संदेही एक युवक की तलाश की जा रही है। वह केरेडारी के पुरनी पेटो का रहनेवाला है। इल्जाम है कि छात्रा उससे चोरी छिपे उससे बातचीत करती थी। परिजनों ने उरीमारी थाने में तैनात एक सिपाही पर भी शंका जताई है। इल्जाम है कि यही सिपाही एक बेलेरो से छात्रा को भगा ले गया। पुलिस छात्रा को खोज निकालने में जुटी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें “किसी तरह की अनहोनी से डर लग रहा है, पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई करे।”

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...