Kohramlive : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(PM Modi) को लेकर की गई ‘आतंकी’ टिप्पणी ने राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है। अब इस पूरे मामले पर चुनाव आयोग ने भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। निर्वाचन आयोग ने इस टिप्पणी को गंभीर मानते हुये खरगे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आयोग के अधिकारियों का साफ कहना है कि ऐसे बयान चुनावी मर्यादा को चोट पहुंचाते हैं, इसलिए जवाब जरूरी है। इधर, इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई।
PM Modi का अपमान, देश का अपमान
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन एवं अन्य दिग्गज नेता सबने एक सुर में इसे “आपत्तिजनक” और “देश का अपमान” बताया। भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कर मांग की है कि खरगे से सार्वजनिक माफी दिलाई जाये, सख्त कार्रवाई हो, बयान के प्रसार पर रोक लगे। यहां तक कि निर्मला सीतारमण, किरेन रिजिजू और अर्जुन राम मेघवाल का प्रतिनिधिमंडल आयोग तक पहुंचने की तैयारी में है।
इसे भी पढ़े : JDU की नई टीम जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़े : Bihar : रंगेहाथ दबोचे गये लिपिक और…
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चेन्नई की एक सभा में खरगे ने कहा कि “अन्नाद्रमुक मोदी जैसे व्यक्ति के साथ कैसे जा सकती है? वह आतंकी हैं…” बस, यही शब्द सियासत की आग बन गये। इस बीच बढ़ते विवाद के बीच खरगे ने मीडिया को सफाई दी कि “मैंने पीएम को आतंकी नहीं कहा, मेरा मतलब था कि उनकी राजनीति डर पैदा करने वाली है।” उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्ष पर दबाव बनाने में हो रहा है। चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं दिख रहा है।
इसे भी पढ़े : CM हेमंत से मिले नव पदस्थापित अफसर… देखें
इसे भी पढ़े : Ranchi : इसलिए हुआ था जमीन कारोबारी का खू’न, रांची पुलिस का खुलासा… जानें
इसे भी पढ़े : Mumbai : मंत्री पर फूट पड़ी महिला, फिर क्या-क्या नहीं बोली… वीडियो वायरल








