Bihar : BPSSC यानी बिहार पुलिस और सेवा आयोग ने पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती का प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 25 हजार 405 उम्मीदवार पास हुये है। कुल 5 लाख 36 हजार 754 कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया था। अब मेंस एग्जाम की डेट का ऐलान किया जायेगा। सामान्य वर्ग के लिए कट ऑफ 129.60 रही। वहीं अनारक्षित महिला वर्ग के लिए कट ऑफ 110.20 रही। प्रारंभिक परीक्षा और मेंस परीक्षा में कामयाब होने के बाद फिजिकल टेस्ट होगा, वहीं मेरिट लिस्ट मुख्य लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगी। फिजिकल टेस्ट में पास करना जरूरी होगा।
मुख्य लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहला पेपर 200 अंकों का होगा, जिसमें सामान्य हिंदी के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा और इसमें 100 सवाल पूछे जाएंगे। पासिंग मार्क्स 30 है। दूसरा पेपर गणित, सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, भारतीय इतिहास, भारतीय भूगोल, नागरिक शास्त्र, एवं मानसिक योग्यता जांच से संबंधित होगा। सवालों की कुल संख्या 100 होगी और 2 घंटे का समय दिया जायेगा।
यह भर्ती परीक्षा 1275 पदों के लिए हो रही है। इनमें SC के 275, ST के 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 238, पिछड़ा वर्ग के 107, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 82, EWS के 111, ट्रांसजेंडर के 5 पद आरक्षित हैं।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 20 लाख गरीब-गुर्बों को मिलेगा घर, पहला किस्त ट्रांसफर
इसे भी पढ़ें : शांक्सी वाई-8 प्लेन रनवे से फिसला, 14 लोग थे सवार…
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े बैंक में चली गो*लियां, हुआ बड़ा कांड…
इसे भी पढ़ें : बस, ट्रेन या हवाई जहाज से पहुंच सकते हैं अयोध्या… जानें
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने 2500 युवाओं को दिया ऑफर लेटर, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : फोन पर लगल रहती थी बीवी, जिंदा ज*ला दिया पुराने यार को














